2020.07.06 - Assam: Ospedale St. Vincenza Gerosa sigillato dopo 12 suore Test positivo per Covid-19 2020.07.06 - Assam: Ospedale St. Vincenza Gerosa sigillato dopo 12 suore Test positivo per Covid-19 

कोविद -19: असम, संत विंसेंज़ा गेरोसा अस्पताल को सील किया गया

असम के संत विंसेंज़ा गेरोसा अस्पताल को 12 धर्मबहनों के कोविद -19 टेस्ट पॉजिटिव पाये जाने के बाद सील किया गया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

डिब्रुगढ़, सोमवार 06 जुलाई 2020 (आइसीएम न्यूज) : पूर्वोत्तर भारतीय राज्य असम के डिब्रूगढ़ जिले के स्थानीय प्रशासन ने 4 जुलाई 2020 को कोविद -19 के लिए परीक्षण किए गए एक डॉक्टर सहित 12 धर्मबहनों और घरेलु काम करने वाली महिला के पॉसिटिव पाये जाने के बाद संत विन्सेंज़ा गेरोसा (वीजी) अस्पताल को सील कर दिया है।

गुवाहाटी की यात्रा के बाद वीजी अस्पताल समुदाय की सिस्टर सुपीरियर को बुखार और हल्के पेट दर्द के हल्के लक्षण दिखाई दिए इसपर उनका 3 जुलाई को कोविद-19 का टेस्ट किया गया और उसे पॉसिटिव पाया गया। इसके बाद समुदाय के सभी सिस्टरों का परीक्षण किया गया और अब एक घरेलू कार्यकर्ता सहित 12 बहनों को कोरोना पॉसिटिव पाया गया। अन्य चार धर्मबहनें कोरोना वायरस नेगाटिव पाई गई। अब पूरे अस्पताल क्षेत्र को एक दूषित क्षेत्र घोषित किया गया है।

अस्पताल के सभी मरीजों, कर्मचारियों, प्राथमिक संपर्कों और नियमित आगंतुकों के नमूने एकत्र किए जा रहे हैं और क्षेत्रीय चिकित्सा अनुसंधान केंद्र, डिब्रूगढ़ में परीक्षण के लिए भेजे गए हैं।

डिब्रूगढ़ के धर्माध्यक्ष की संवेदना

शोक और दुख व्यक्त करते हुए डिब्रूगढ़ धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष जोसेफ आइन्द एसडीबी ने कहा, “यह दुखद है कि असम और अरुणाचल प्रदेश में लोगों की जीवनरेखा अस्पताल को अब सील कर दिया गया है। मैं सभी धर्मबहनों और वीजी अस्पताल के कर्मचारियों को याद करता हूँ और सभी को बीमारी से जल्द उबरने और अस्पताल को फिर से खोलने के लिए प्रार्थना करता हूँ।ʺ

सबसे अधिक प्रभावित उत्तर पूर्वी राज्य असम में सबसे अधिक 5 जुलाई को एक दिन में 1,202 मामलों में वृद्धि दर्ज की गई। आज तक, असम में 11 हजार 1 मामलों की पुष्टि की गई है जिसमें 6743 लोग चंगे हो गये हैं और 4,241 मामले सक्रिय हैं। कोविद बीमारी से 14 लोगों की मौत हुई है।

वीजी अस्पताल

1970 में स्थानीय लोगों के गरीब लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को प्रदान करने और लोगों को शराब और नशीली दवाओं की लत से छुटकारा दिलाने के लक्ष्य के साथ वीजी अस्पताल स्थापित किया गया था, अब पूर्ण मनोचिकित्सा इकाई के साथ 70 बिस्तरों वाला एक सामान्य अस्पताल है।

जनरल नर्सिंग और मिडवाइफरी यूनिट के साथ अस्पताल का प्रबंधन सिस्टर्स ऑफ़ चैरिटी ऑफ़ सेंट्स कैपिटानियो और विन्सेन्ज़ा गेरोसा द्वारा किया जाता है। वे चैरिटी सिस्टर्स या बम्बिना सिस्टर्स के नाम से भी जानी जाती हैं।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

06 July 2020, 14:12