लीबिया संकट लीबिया संकट 

संयुक्त राष्ट्र द्वारा लीबिया में सामूहिक कब्रों की खोज

लीबिया में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (यूएनएसएसआईएल) लीबिया में आठ सामूहिक कब्रों की खोज पर क्षोभ व्यक्त करता है और मामले की यथा शीघ्र जांच का आह्वान करता है।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

तारहूना लीबिया, शनिवार 13 जून 2020 ( वाटिकन न्यूज) : संयुक्त राष्ट्र के अनुसार लीबिया में कम से कम आठ सामूहिक कब्रों की खोज की गई है। गुरुवार को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक बयान में, लीबिया में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन ने कहा कि यह कब्रों की खोज पर "डरावनी रिपोर्ट" है, उनमें से अधिकांश तारहूना में है, जो कि राजधानी त्रिपोली से 65 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित है।

संयुक्त राष्ट्र मिशन ने यह भी कहा कि उसने लीबिया के न्याय मंत्री द्वारा स्थिति की जांच करने के निर्णय का स्वागत किया। इसने जांचकर्ताओं को "सामूहिक कब्रों को सुरक्षित करने, पीड़ितों की पहचान करने, मृत्यु के कारणों की खोज करने और शवों को अपने परिजनों को वापस करने के उद्देश्य से काम शुरू करने का आह्वान किया।"

यूएनएसएसआईएल ने अपने ट्वीट में लिखा कि "अंतर्राष्ट्रीय कानून के अनुसार यह आवश्यक है कि अधिकारी गैरकानूनी मौतों के सभी कथित मामलों में त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी जांच करें।"

लीबिया का संघर्ष

लीबिया संघर्ष 2011 में तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के पतन के बाद शुरू हुआ। तब से, लगातार सरकार देश के कई मिलिशिया को नियंत्रित करने में विफल रहा है।

2014 में विवादित चुनावों के बाद हिंसा बढ़ गई थी, संयुक्त राष्ट्र समर्थित सरकार (जीएनए) की सरकार और जनरल खलीफा हफ्त्तार के नेतृत्व वाली लीबिया नेशनल आर्मी (एलएनए) के बीच संघर्ष शुरु हुआ।

संघर्ष ने पिछले साल अप्रैल में एक नया मोड़ लिया जब खलीफा ने देश की राजधानी त्रिपोली को जब्त करने के लिए अपनी सेना को आगे बढ़ाया।

5 जून को, नेशनल एकॉर्ड (जीएनए) सरकार ने घोषणा की कि उसने तारहूना पर नियंत्रण हासिल कर लिया है, जो पहले हफ्त्तार के वफादार बलों के कब्जे वाला शहर था, जिसने देश के अधिकांश पूर्वी क्षेत्र में नियंत्रण हासिल किया था।

रिपोर्टों के अनुसार, लीबिया के संघर्ष में कई सौ लोग मारे गए हैं और 200,000 से अधिक लोगों को अपने घरों से भागने के लिए मजबूर किया है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

13 June 2020, 16:12