औरंगाबाद ज़िले में रेल दुर्घटना के बाद शवों को ले जाते लोग, 08.05.2020 औरंगाबाद ज़िले में रेल दुर्घटना के बाद शवों को ले जाते लोग, 08.05.2020 

रेल दुर्घटना में पैदल घर लौटनेवाले 16 आप्रवासी कामगारों की मौत

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में रेल की पटरियों पर पैदल चलकर अपने घरों को लौटनेवाले 16 आप्रवासी मज़दूरों की एक रेलगाड़ी दुर्घटना में शुक्रवार को मौत हो गई।

जूलयट जेनेवीव क्रिस्टफर-वाटिकन सिटी

औरंगाबाद, शुक्रवार, 8 मई 2020 (एपी समाचार): महाराष्ट्र के औरंगाबाद में रेल की पटरियों पर पैदल चलकर अपने घरों को लौटनेवाले 16 आप्रवासी मज़दूरों की एक रेलगाड़ी दुर्घटना में शुक्रवार को मौत हो गई।

पैदल लौट रहे थे

स्थानीय अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों के अनुसार, कोविद महामारी के कारण बन्द हुई रेल सर्विस के बाद आप्रवासी मज़दूर महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश की ओर पैदल लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि दुर्घटना शुक्रवार को स्थानीय समयानुयार लगभग साढ़े पाँच बजे हुई। बताया जाता है कि रेल दुर्घटना के शिकार हुए सभी मज़दूर औरंगाबाद के पास जालना की एक स्टील फैक्ट्री में काम करते थे।   

प्रधान मंत्री ने किया वादा

अधिकारियों के अनुसार, सभी मजदूर शुक्रवार को औरंगाबाद रेलवे स्टेशन से छूटने वाली विशेष ट्रेन में सवार होने के लिए जालना से रात को रवाना हुए थे। थकावट के कारण वे पटरियों पर सो गये थे तब ही एक मालगाड़ी इनके ऊपर से गुज़र गई और ये हताहत हो गये।

इसी बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि रेल दुर्घटना में हुई जानमाल की हानि से वे आहत हैं। उन्होंने सम्पूर्ण देश में फँसे सैकड़ों श्रमिकों को सहायता देने का भी का वादा किया है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

08 May 2020, 11:49