खोज

जर्मनी के हानाओ में नस्लगत हिंसा के बाद, 20.02.20 जर्मनी के हानाओ में नस्लगत हिंसा के बाद, 20.02.20 

सन्त इजिदियोः वेब पर नस्लवादी घृणा अभियान को रोकने की अपील

सन्त इजिदियो संगठन का कहना है कि वेब पर प्रकाशित घृणा अभियान, शब्दों से कृत्यों में परिणत हो जाता है, इसलिये यह नितान्त आवश्यक है कि शान्ति, सहिष्णुता एवं एकीकरण की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाये, जिसकी नींव पर यूरोप का निर्माण हुआ है।

जूलयट जेनेवीव क्रिस्टफर-वाटिकन सिटी

हानाओ, शुक्रवार, 21 फरवरी 2020 (रेई, वाटिकन रेडियो):  जर्मनी  के हानाओ शहर में गुरुवार को हुए नस्लवादी हत्याकाण्ड की पृष्ठभूमि में रोम के काथलिक मानवतावादी संगठन सन्त इजिदियो ने वेब पर नस्लवादी घृणा अभियान को रोकने की अपील की है।

सन्त इजिदियो संगठन का कहना है कि वेब पर प्रकाशित घृणा अभियान, शब्दों से कृत्यों में परिणत हो जाता है, इसलिये यह नितान्त आवश्यक है कि शान्ति, सहिष्णुता एवं एकीकरण की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाये, जिसकी नींव पर यूरोप का निर्माण हुआ है।   

तुर्की समुदाय के प्रति एकात्मता

सन्त इजिदियो संगठन ने हानाओ के नस्लवादी आक्रमण में मारे गये लोगों के परिवारों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त की तथा जर्मनी में निवास करनेवाले सम्पूर्ण तुर्की समुदाय के प्रति एकात्मता का प्रदर्शन किया।

संगठन की विज्ञप्ति में कहा गया, अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ हिंसा के ऐसे भयानक कृत्यों के सामने शक्तिहीन नहीं रहा जा सकता, ये भयानक कृत्य हमें इतिहास के अन्धकारपूर्ण क्षणों में वापस ला जाते हैं।

सहिष्णुता और एकीकरण

विज्ञप्ति में कहा गया, "यूरोप को शांति, सहिष्णुता और एकीकरण के मूल्यों की रक्षा करनी चाहिए, जिसकी नींव पर, द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति के बाद, यूरोप का निर्माण किया गया था। इस उद्देश्य से, हम, विश्वास के साथ नस्लवादी और जातिवादी घृणा के प्रचार को रोकने की ज़ोरदार अपील करते हैं।   

संगठन ने कहा तुर्की समुदाय के विरुद्ध आक्रमण जो, अन्य अल्पसंख्यक समुदायों की तरह ही, जर्मनी और यूरोप के विकास में योगदान दे रहा है, वास्तव में, एक गम्भीर अपराध होने के साथ-साथ हमारे महाद्वीप में भविष्य के दरवाज़ों को बन्द करता है। इसके विपरीत, शान्ति और साक्षात्कार के शब्दों को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है जो लोगों के बीच सहिष्णुता एवं समझदारी को बढ़ावा दे।  

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

21 February 2020, 11:23