खोज

चेक गणराज्य का एक अस्पताल चेक गणराज्य का एक अस्पताल 

चेक गणराज्य के अस्पताल में हुई गोलीबारी में छह की मौत

चेक गणराज्य की सरकार ने पुष्टि की है कि ओशरावा शहर के एक अस्पताल के प्रतीक्षालय में अवैध हथियार से लैस एक बंदूकधारी ने छह लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी और तीन को घायल कर दिया। हमले के बाद बंदूकधारी ने अपनी जान ले ली।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बुधवार 11 दिसम्बर 2019 (वाटिकन न्यूज) : सशस्त्र पुलिस ओस्त्रावा विश्वविद्यालय अस्पताल के आघात क्लिनिक पहुँची। वहाँ के प्रतीक्षालय को उन्होंने रक्त से सना हुआ पाया।

अस्पताल के निदेशक ने कहा कि एक बंदूकधारी ने मारने की चेतावनी के बिना ही नौ मरीजों पर दनादन गोली चला दी। गोली लगते ही चार पुरुष और दो महिलाओं की मौत हो गई। तीन घायल हो गए और अन्य दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ितों में से सभी अस्पताल के मरीज थे।

अधिकारियों ने कहा कि 42 वर्षीय संदिग्ध ने अवैध रूप से रखी गई चेक-निर्मित 9 एमएम बंदूक का इस्तेमाल किया। शूटिंग के तुरंत बाद, वह वहाँ से भाग गया। संदिग्ध और उसकी सिल्वर-ग्रे रेनॉल्ट लगुना कार को दो हेलीकॉप्टरों और कई सौ पुलिस अधिकारियों ने व्यापक खोज शुरू की।

संदिग्ध द्वारा आत्महत्या

तीन घंटे की खोज के बाद, सुरक्षा बलों ने कार में संदिग्ध को पाया। गृह मंत्री जान हम्सेक ने कहा कि संदिग्ध ने खुद को सिर में गोली मार दी थी। करीब आधे घंटे बाद उस कातिल की मौत हो गई।  गृहमंत्री ने कहा कि संदिग्ध द्वारा गोली मारने का मकसद स्पष्ट नहीं है। पुलिस उसकी जांच करेगी।

चेक के प्रधान मंत्री अंद्रेज बैबिक ने इसे "एक बड़ी त्रासदी" कहा। उन्होंने एक बयान में कहा कि यह "एक दुर्भाग्यपूर्ण, व्यक्तिगत कार्य" था। सरकार ने कहा कि जनता के लिए अब कोई खतरा नहीं है। चेक गणराज्य में घातक गोलीबारी दुर्लभ है, जो एक यूरोपीय संघ का सदस्य राज्य है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

11 December 2019, 16:26