बुर्किना फासो की महिलाएँ और बच्चे बुर्किना फासो की महिलाएँ और बच्चे 

बुर्किना फासो हमले में नागरिक मारे गए

क्रिसमस की पूर्व संध्या पर इस्लामी चरमपंथियों के हमले से पश्चिम अफ्रीकी राज्य बुर्किना फासो में 35 नागरिकों की मौत हो गई, इस संघर्षग्रस्त राष्ट्र की दुःखद घटना का संत पापा फ्राँसिस ने अपने ‘उर्बी एत ओरबी’ संदेश में उजागर किया था।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, गुरुवार 26 दिसम्बर 2019 (वाटिकन न्यूज) : संत पापा फ्राँसिस ने बुधवार, 25 दिसम्बर को, संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्रमुख झरोखे से, ख्रीस्त जयन्ती महापर्व के उपलक्ष्य में, रोम शहर एवं सम्पूर्ण विश्व के नाम क्रिसमस सन्देश के दौरान उन लोगों के लिए प्रार्थना की, जो अपने विश्वास के लिए सताये जाते हैं। विशेष रूप से उन्होंने मिशनरियों और लोक धर्मियों का उल्लेख किया है जिन्हें अपहरण कर लिया गया है और बुर्किना फासो, माली, नाइजर और नाइजीरिया में चरमपंथी समूहों द्वारा किए गए हमलों के शिकार हैं।

उनका संदेश इस्लामिक चरमपंथियों द्वारा किए गए एक और घातक हमले के मद्देनजर आया है, जिसमें पश्चिमी अफ्रीकी राज्य बुर्किना फासो में 35 नागरिकों की मौत हो गई। वहाँ के राष्ट्रपति ने दो दिन का राष्ट्रीय शोक का आदेश दिया है।

बुर्किना फ़ासो एक बिगड़ती सुरक्षा स्थिति से जूझ रहा है जो नियमित आतंकवादी हमलों से त्रस्त है।

अत्याचारों ने देश में एक ऐसे दहशत और अशांति की लहर फैला दी है, जिसके कारण देश की सेना उग्रवादियों के खिलाफ कार्यवाही तेज कर दी है।

क्रिसमस की पूर्व संध्या पर हमला

क्रिसमस की पूर्व संध्या पर, एक हमले में 35 लोग मारे गये जिसमें ज्यादातर महिलाएं थीं। सेना ने कहा कि जिहादियों ने देश के उत्तर में सौम प्रांत के अरबिंडा में एक सैन्य टुकड़ी और नागरिकों पर हमला किया।

पुलिस ने कहा कि एक ही घटना में सुरक्षा बलों द्वारा 80 आतंकवादी मारे गए।

ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक संक्षिप्त संदेश में, राष्ट्रपति रोच मार्क क्रिश्चियन काबोर ने पुलिस और सेना की 'प्रतिबद्धता और बहादुरी' की प्रशंसा की।

उन्होंने दो दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। अभी तक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

पिछले चार वर्षों में, इस तरह के आक्रोश ने 700 से अधिक लोगों की जान ले ली है, जबकि हजारों अन्य लोगों को विस्थापित किया है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

26 December 2019, 16:31