तुर्की की फान झील में डूबी नाव से बच निकले आप्रवासी- 26.12.2019 तुर्की की फान झील में डूबी नाव से बच निकले आप्रवासी- 26.12.2019 

तुर्की में पोत के जलमग्न होने से सात आप्रवासियों की मौत

तुर्की के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि गुरुवार को पाकिस्तान, बांगलादेश तथा अफ़गानिस्तान के आप्रवासियों से भरी एक पोत के जलमग्न हो जाने से सात आप्रवासियों की मौत हो गई है।

जूलयट जेनेवीव क्रिस्टफर-वाटिकन सिटी

तुर्की, शुक्रवार, 27 दिसम्बर 2019 (रेई, वाटिकन रेडियो): तुर्की के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि गुरुवार को पाकिस्तान, बांगलादेश तथा अफ़गानिस्तान के आप्रवासियों से भरी एक पोत के जलमग्न हो जाने से सात आप्रवासियों की मौत हो गई है।

अधिकारियों का बयान

 बिटलीस प्रांत में आदिलसेवा शहर के प्रांतीय गवर्नर कार्यालय ने एक बयान में कहा कि पूर्वी तुर्की की फान नामक झील में पोत के जलमग्न होने से पाँच आप्रवासियों की मौत हो गई थी जबकि दो अन्यों की मृत्यु अस्पताल में हुई। लगभग 64 लोगों को निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

यूरोप पहुंचने की कोशिश कर रहे आप्रवासियों के लिए तुर्की मुख्य क्रॉसिंग पॉइंट है। गुरुवार की दुर्घटना उत्पीड़न से बचने तथा यूरोप पहुँचने की कोशिश करते आप्रवासियों के संग हुई कई त्रासदियों में से एक थी।

आप्रवासिय़ों की पीड़ा

तुर्की के तट रक्षकों का एक वीडियो फुटेज भी सामने आया है जिसमें युद्ध, उत्पीड़न और निर्धनता से भागनेवाले पुरुषों, महिलाओं और बच्चों को ले जाने वाली एक नाव को रोका जा रहा था। आप्रवासियों ने यूरोपीय संघ के सदस्य राज्य ग्रीस पहुंचने की कोशिश की थी किन्तु इसके बदले में उन्हें लाठियों से पीटा जा रहा था।.

पोत से उतरे व्यक्तियों ने बताया कि पोत से गिरफ्तार कर लिये जाने के बाद आप्रवासियों की बुरी तरह पिटाई की जाती है। स्टारफिश न्यास के राहत कर्मी ओमर आल सैयद ने कहा, "गुरुवार की दुर्घटना तथा उसपर आप्रवासियों की पिटाई अकेली घटना नहीं है। हमने इस प्रकार के कई विडियो फुटेज देखें हैं।"

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

27 December 2019, 11:49