बुर्किना फासो की महिलायें और बच्चे बुर्किना फासो की महिलायें और बच्चे 

संयुक्त राष्ट्र ने साहेल में मानवीय संकट की चेतावनी दी

संयुक्त राष्ट्र ने आशंका व्यक्त की कि पश्चिम अफ्रीका के शुष्क साहेल क्षेत्र में एक मानवीय संकट बढ़ रहा है। बढ़ती चरमपंथी हमलों से जुड़ी असुरक्षा के कारण बुर्किना फ़ासो, माली और नाइजर में 860,000 से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं।

न्यूयॉर्क, बुधवार 20 नवम्बर 2019 (वाटिकन न्यूज) :  संयुक्त राष्ट्र के विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यू.एफ.पी) के कार्यकारी निदेशक डेविड बेस्ले का कहना है, "अगर दुनिया जान बचाने के लिए गंभीर है, तो अभी कार्रवाई का समय है।"

जमीनीस्तर पर डब्ल्यू.एफ.पी की टीमें कुपोषण के स्तर का निरीक्षण कर रही हैं, जिसमें विशेष रूप से छोटे बच्चे और माताएँ खतरनाक परिस्थितियों में हैं।

अकेले बुर्किना फासो में इस साल लगभग आधा मिलियन लोग विस्थापित हुए हैं क्योंकि यह देश इस्लामिक स्टेट समूह और अल-कायदा से जुड़े चरमपंथियों का नया शिकारगाह बन गया है।

संयुक्त राष्ट्र के विश्व खाद्य कार्यक्रम में उल्लेख किया गया है, बुर्किना फ़ासो में 2018 की तुलना में इस वर्ष के पहले छः महीनों में अधिक हमले हुए और देश का एक तिहाई अब एक संघर्ष क्षेत्र बन गया है।

जिहादियों के लिए अनुकूल स्थान

किसानों को अपने खेतों को छोड़ने और विस्थापित होने के लिए मजबूर किया गया है। डब्ल्यू.एफ.पी. बुर्किना फासो, माली और नाइजर में 2.6 मिलियन से अधिक लोगों की सहायता कर रही है। उनका कहना है कि 150 मिलियन अमेरिकी डॉलर एक ऐसे क्षेत्र के लिए जरूरी है जहां करीब 20 मिलियन लोग संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों में रहते हैं।

विश्लेषकों का मानना है कि इस क्षेत्र में, अपने आप में, पहले से ही बहुत सारी समस्याएं हैं "जैसे सूखा, गरीबी, अस्थायी सरकार, बेरोजगारी और सेवाओं की कमी, चरमपंथी और जिहादी उन परेशानियों का फायदा उठाते हैं और अपने समर्थन में काम करने के लिए लोगों को मजबूर करते हैं।

संत पापा फ्राँसिस की अपील

संत पापा फ्राँसिस ने पिछले हफ्ते वाटिकन में अपने साप्ताहिक आमदर्शन समारोह के दौरान बुर्किना फासो में परस्पर संवाद को बढ़ावा देने के लिए अपील जारी की। उन्होंने कमजोर नागरिकों की रक्षा और हिंसा के समाधान के लिए अपने प्रयासों को बढ़ाने हेतु अधिकारियों का आह्वान किया।

उन्होंने कहा, "मैं नागरिक और धार्मिक अधिकारियों को प्रोत्साहित करता हूँ और भली इच्छा से प्रेरित सभी लोग मानव भाईचारे पर अबू धाबी दस्तावेज़ की भावना में, परस्पर संवाद और सद्भाव को बढ़ावा दें।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

20 November 2019, 16:22