माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी
अल्बानिया, बुधवार 27 नवम्बर 2019 (वाटिकन न्यूज) : मंगलवार को आए बड़े भूकंप के बाद राजधानी तिराना और पश्चिमी और उत्तरी क्षेत्रों में कई लोग इमारत के मलबे के नीचे दब गए थे। अल्बानियाई बचावकर्मी कई नष्ट इमारतों के बीच बचे लोगों की तलाश कर रहे थे।
मंगलवार रात को भूकंप से कम से कम तीन अपार्टमेंट ढह गया और सोते हुए लोग भी मलवे में दब गये। बचाव दल फंसे हुए लोगों को मुक्त कराने के लिए काम कर रहा था। लेकिन कई के लिए मदद बहुत देर हो चुकी थी। अल्बानिया की 6.4 तीव्रता का भूकंप दक्षिणी बाल्कन में भी महसूस किया गया, इसके बाद कई झटके भी आए।
यूरोपीय संघ चिंतित
यूरोपीय संघ स्थिति पर बारीकी से नज़र रखे हुए है। यूरोपीय संघ के कार्यकारी आयोग ने अल्बानिया के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त की।
आयोग की प्रवक्ता मीना एंड्रीवा ने जोर देकर कहा कि "हम सभी कल रात अल्बानिया में आए भूकंप से बहुत सदमे में हैं," यूरोपीय संघ आपातकालीन सहायता के लिए तैयार है, साथ ही निकट के राष्ट्रों से अल्बानिया की सहायता की अपील की है।
उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ की विदेश नीति की प्रमुख फेडरिका मोगेरिनी और सहायता आयुक्त क्रिस्टोस स्टाइलिनाइड्स ने "संवेदना व्यक्त करते हुए और अल्बानिया के प्रति एकजुटता की पेशकश करते हुए एक घोषणा जारी की।"
अल्बानियाई भूकंप दक्षिणी इटली में भी महसूस किया गया था।