नायरोबी में मीडिया से रूबरू होते काथलिक धर्माध्यक्ष - 31.10.2019 नायरोबी में मीडिया से रूबरू होते काथलिक धर्माध्यक्ष - 31.10.2019 

केनिया के धर्माध्यक्षों द्वारा भ्रष्टाचार-विरोधी प्रार्थना

केनिया के काथलिक धर्माध्यक्षों ने देश से भ्रष्टाचार को ख़त्म करने के लिये इस सप्ताह एक विशिष्ट प्रार्थना का प्रकाशन किया है तथा नागरिकों से भ्रष्टाचार के विरुद्ध व्यक्तिगत प्रतिबद्धता की अपील की है।

जूलयट जेनेवीव क्रिस्टफर-वाटिकन सिटी

नायरोबी, शुक्रवार, 1 नवम्बर 2019 (रेई, वाटिकन रेडियो): केनिया के काथलिक धर्माध्यक्षों ने देश से भ्रष्टाचार को ख़त्म करने के लिये इस सप्ताह एक विशिष्ट प्रार्थना का प्रकाशन किया है तथा नागरिकों से भ्रष्टाचार के विरुद्ध व्यक्तिगत प्रतिबद्धता की अपील की है।  

छः मासिक भ्रष्टाचार विरोधी अभियान

केनियाई काथलिक धर्माध्यक्षों ने इस माह, पाँच अक्टूबर को, हज़ारों काथलिक विश्वासियों एवं शुभचिन्तकों की सुबुकिया राष्ट्रीय तीर्थ तक, तीर्थयात्रा का नेतृत्व कर राष्ट्रीय स्तर पर भ्रष्टाचार विरोधी अभियान का शुभारम्भ किया था जो आगामी छः माहों तक विभिन्न चेतना जागरण कार्यक्रमों के माध्यम से जारी रहेगा। इसी के तहत धर्माध्यक्षों ने इस सप्ताह भ्रष्टाचार विरोधी प्रार्थना का प्रकाशना किया है।

प्रार्थना    

प्रार्थना में धर्माध्यक्षों ने केनिया में व्याप्त प्राकृतिक संसाधनों के लिये ईश्वर के प्रति धन्यवाद दिया है तथा खेद व्यक्त किया है कि भ्रष्टाचार के कारण ईश्वर के वरदानों का दुरुपयोग हो रहा है, जिससे कई लोग बीमार, बेघर एवं विस्थापित हो रहे हैं। याचना की गई है कि ईश्वर केनिया के नेताओं के हृदयों का स्पर्श करें ताकि उन्हें  भ्रष्टाचार के दुष्परिणामों का एहसास हो तथा साहसपूर्वक वे इस अभिशाप से राष्ट्र को मुक्त करने के लिये तैयार हो जायें।    

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

01 November 2019, 12:31