खोज

पीड़ित परिवार का सदस्य पीड़ित परिवार का सदस्य 

वियतनाम के युवाओं के प्रवासन का कारण गरीबी, उत्पीड़न, फादर नगुये

एसेक्स में प्रशीतित ट्रक के सभी 39 पीड़ित मध्य वियतनाम से आए थे। फादर नगुयें फ्रन थांन्ह के अनुसार, "युवक और युवतियों को लगता है कि ब्रिटेन जैसे देशों में पहुंचकर वे अपने माता-पिता को कर्ज से बचा सकते हैं।"

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

न्घेन एन, बुधवार 06 नवम्बर 2019 (एशिया न्यूज) : फादर नगुयें फ्रन थांन्ह के अनुसार, युवा प्रवासियों को अवैध प्रवास की ओर ले जाने वाले मुख्य कारण बेरोजगारी, ऋण, बीमार बुजुर्ग माता-पिता और उत्पीड़न हैं। फादर नगुयें फ्रन थांन्ह  उत्तर-मध्य वियतनाम में स्थित विन्ह धर्मप्रात के सोनगोक पल्ली के सहायक पल्ली पुरोहित हैं।  

चार दिन पहले, ब्रिटिश अधिकारियों ने पुष्टि की कि सभी पीड़ित वियतनाम से आए थे। अंतरराष्ट्रीय मीडिया और ब्रिटेन के वियतनामी समुदाय की रिपोर्ट कहती है कि प्रवासी मध्य वियतनाम से आए थे। 23 अक्टूबर को एसेक्स (इंग्लैंड के दक्षिण-पूर्व) में पाए गए एक प्रशीतित लॉरी में मरने वाले 39 लोगों में से लगभग 29 लोग उसी क्षेत्र से आए थे।

ब्रिटिश पुलिस ने अब तक, 11 शवों की पहचान की है। आठ पीड़ित हा तिन्ह प्रांत से, एक क्विग बी अन्ध से और दो थूआ थिंग से आए थे, ये सभी बेरोजगार युवा थे और अपने माता-पिता के साथ रहने के लिए मजबूर थे।

फादर नगुयें ने कहा, "मध्य वियतनाम में, कई परिवार अपने घरों का निर्माण करने या चिकित्सा खर्च के लिए रुपये उधार लेने हेतु मजबूर हो जाते हैं। युवक और युवतियों को लगता है कि ब्रिटेन जैसे देशों में जाकर वहाँ काम करके अपने माता-पिता को कर्ज से बचा सकते हैं। उन युवकों और युवतियों की मौत ने उनके परिवार के ऋण को और बढ़ा दिया।”  

प्रशीतित ट्रक में पीड़ितों में से कई काथलिक थे। वियतनाम के पुरोहित, धर्मसंघी और लोक धर्मी उनके परिवारों को सहायता प्रदान कर रहे हैं। मरने वालों की याद में विनह धर्मप्रांत के कई गाँवों में जागरण प्रार्थना, मशाल जुलूस और पवित्र मिस्सा का आयोजन किया गया।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

06 November 2019, 16:34