प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर 

फादर मैक्कल्ली के गाँव स्कूलों का बर्बरतापूर्ण तोड़-फोड़

विश्व मिशन दिवस की पूर्व संध्या पर चिनाई के स्कूल को जिहादियों द्वारा बर्बरतापूर्ण तोड़-फोड़ कर दिया गया। इसी स्थान पर 13 महीना पहले फादर मैक्कल्ली का अपहरण किया गया था।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

नीजेर, सोमवार, 21 अक्टूबर 2019 (वाटिकन न्यूज) : सोसाइटी ऑफ अफ्रीकन मिशन के फादर मौरो अरमानिनो ने फीदेस समाचार को बताया कि मिशन रविवार के पूर्व शनिवार 19 अक्टूबर की शाम को किकी के निकटवर्ती गांव और बोमनगंगा गांव के स्कूलों को कथित जिहादियों द्वारा बर्बरतापूर्ण तोड़ दिया गया। 13 महीने पहले इसी स्थान से  फादर पियरलुइजी मैक्कल्ली का अपहरण कर लिया गया था।

'एक्टनिजेर' साइट के अनुसार हमलावर हमेशा की तरह मोटरसाइकिल से पहुंचे। मिशनरी फादर ने कहा,"सरकारी सेनाएं इस विनाशकारी लहर को रोकने में असमर्थ हैं। निओमी धर्मप्रांत सहित एक राज्य और फादर मैक्कल्ली स्कूलों के निर्माण की परियोजना में शामिल थे।"

फादर मौरो ने कहा,“यह गंभीर बात है, क्योंकि यह सीधे तौर पर देश के सबसे गरीब किसानों के बच्चों को प्रभावित करता है। यह घटना बुर्किना फासो के सीमा क्षेत्र में अस्थिरता की पुष्टि करता है। इस देश में हजारों बच्चों को स्कूली शिक्षा के अधिकार का उपयोग करने से रोका जा रहा है।”

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

21 October 2019, 17:23