इबोला रोकथाम टीकाकरण अभियान इबोला रोकथाम टीकाकरण अभियान 

आरडी कांगो में इबोला से 700 से अधिक बच्चे प्रभावित

आरडी कांगो में इबोला महामारी का एक वर्ष के अंदर 700 से अधिक बच्चे प्रभावित हैं। आधे से अधिक बच्चों की उम्र 5 वर्ष से कम है।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

जिनेवा, बुधवार 30 जुलाई 2019 (रेई) : मंगलवार 30 जुलाई को जिनेवा में पलाइस डेस नेशंस में हुए प्रेस वार्ता में यूनिसेफ के वरिष्ठ स्वास्थ्य विशेषज्ञ श्री जेरोम पफमन्न ने अपने बयान में कहा कि कल याने 31 जुलाई को डेमोक्रेटिक रिपब्लिक कांगो में इबोला महामारी का एक वर्ष पूरा हो जाएगा। यह हमारे लिए एक चुनौती है कि एबोला महामारी दूसरा साल पूरा न करे।

इबोला प्रभावित बच्चे

उन्होंने बताया कि 28 जुलाई तक 2,671 इबोला प्रभावित मामलों की पुष्टी की गई थी, जिनमें 700 से अधिक बच्चे शामिल थे, जिनमें से आधे से अधिक (57%) 5 वर्ष से कम उम्र के थे। इबोला महामारी से प्रभावित बच्चों का इतना अधिक प्रतिशत अभूतपूर्व है। “जिस दिन मैंने कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य छोड़ा, उस दिन 12 पुष्ट मामले सामने आए। 5 जीवित थे और उनके इलाज की सुविधा थी, लेकिन 7 की मौत हो गई। समुदायों में इतनी बड़ी संख्या में मौत होने का मतलब है कि महामारी बढ़ रही है।”

उन्होंने कहा, “अगर समुदाय पूरी तरह से संगठित नहीं होती हैं तो हम इस महामारी को नहीं हरा सकते हैं। इबोला को समाप्त करने के लिए महत्वपूर्ण है कि उन लोगों को खोज निकालना, जो बीमार व्यक्ति के संपर्क में थे। महामारी से प्रभावित लोगों के घरों के परिशोधन करना और महामारी पीड़ितों की सुरक्षित दफन क्रिया करना।।

मानवीय संकट

उत्तरी किवु और इटूरी में रहने वाले लोग, एक ही समय में सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल और मानवीय संकट का सामना कर रहे हैं। प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे संघर्षों को देखते हुए, इबोला का इलाज बहुत अधिक जटिल है।

दोनों प्रांत खसरा महामारी का सामना कर रहा है। इटूरी में, पिछले दो वर्षों में लड़ाई के दौरान लगभग आधी स्वास्थ्य सुविधाएं क्षतिग्रस्त हो गईं या नष्ट हो गईं। बड़ी संख्या में लोग विस्थापित हुए हैं। प्रांत की राजधानी, बुनिया में पहला टीकाकरण अभियान पूरा किया है, जहाँ खसरा के 40,000 से अधिक बच्चों का टीकाकरण किया गया। लेकिन उन बच्चों को सार्वजनिक स्वास्थ्य जोखिम से बचाने के लिए, कई बीमारियों के खिलाफ, टीकाकरण करना होगा।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

31 July 2019, 15:42