जहाज़ की दुर्धटना से बचे प्रवासी त्रिपोली में जहाज़ की दुर्धटना से बचे प्रवासी त्रिपोली में 

प्रवासियों की जीवन रक्षा हेतु तत्काल समाधान आवश्यक, जेआरएस

लीबिया के तट से दूर नवीनतम प्रवासी त्रासदी के बाद, येसु समाजियों द्वारा संचालित अस्ताली केंद्र भूमध्यसागर को पार करने वाले प्रवासियों के जीवन और सम्मान की रक्षा के लिए तत्काल समाधान की मांग कर रही है।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

रोम, शनिवार 27 जुलाई 2019 (वाटिकन न्यूज) : लीबिया के अधिकारियों ने कथित तौर पर दर्जनों प्रवासियों को त्रिपोली के पास एक निरोध केंद्र में स्थानांतरित कर दिया है, जो गुरुवार को एक जहाज़ की दुर्धटना से बच गए थे।

इस वर्ष भूमध्यसागरीय नाव के डूबने से 150 से अधिक लोग लापता हैं और उनके डूबने की आशंका है।

संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी ने कहा कि बचे हुए लोगों को त्रिपोली के पास स्थित ताजौरा निरोध केंद्र में ले जाया गया, जो प्रतिद्वंद्वी लीबिया के गुटों के बीच लड़ाई के क्षेत्र पर स्थित था।

संत पापा की अपील

इस महीने की शुरुआत में संत पापा फ्राँसिस ने ताजौरा केंद्र पर एक हवाई हमले की निंदा की थी जिसमें अनेक लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे। उन्होंने प्रवासियों के सुरक्षित मार्ग के लिए मानवतावादी गलियारों को खोलने की आवश्यकता पर जोर दिया और नीति निर्माताओं से नए कानून की मांग की है जिससे कि युद्ध एवं उत्पीड़न और गरीबी से भाग रहे लोगों के जीवन और गरिमा की रक्षा हो सके।

समुद्र में नवीनतम त्रासदी के बाद, प्रवासियों और शरणार्थियों के साथ काम करने वाले कई संगठनों ने कार्रवाई की मांग की है, जिसमें रोम में येसु समाजियों द्वारा संचालित अस्ताली केंद्र भी शामिल है।

यूरोपीय देशों से मांग

अस्ताली केंद्र के संचार अधिकारी फ्रांसेस्का कुओमो ने वाटिकन रेडियो को बताया कि यह राष्ट्रीय संस्थानों और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को जीवन के और नुकसान होने से बचने हेतु योजना बनाने के लिए मांग कर रहा है। कुओमो  ने कहा कि अस्ताली केंद्र पीड़ितों के लिए अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है और प्रवासियों के भाग्य के लिए चिंतित हैं, जिन्हें पुनः लीबिया ले जाया गया। लीबिया युद्धरत देश है और त्रिपोली एक असुरक्षित बंदरगाह है।

इसलिए, हमने राष्ट्रीय संस्थानों और यूरोपीय देशों से मांग की है कि समुद्र में खोज और बचाव कार्यों को तुरंत बहाल की जाए।

लीबिया से प्रवासियों को बाहर निकालने की योजना को सक्रिय किया जाए, जहां हिंसा और दुर्व्यवहार के कारण उनका जीवन खतरे में है।

प्रवासियों के लिए यूरोप में कानूनी प्रवेश मार्ग प्रदान करें जो कि सुरक्षित और विनियमित मार्गों की अनुपस्थिति में मानव तस्करी का सहारा लेने के लिए मजबूर हैं।

युद्ध, उत्पीड़न और अत्यधिक गरीबी से बचने के लिए लोगों को यूरोप में सुरक्षा और शरण पूछने का अधिकार है।

कुओमो ने कहा, "यह महत्वपूर्ण है कि लोगों के जीवन और गरिमा की रक्षा के वैकल्पिक समाधानों में निवेश की जाए, ताकि उनके मौतों में जटिलता न हो।"

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

27 July 2019, 14:54