खोज

इमारत के मलबे से छह लोगों को ज़िंदा बचाया इमारत के मलबे से छह लोगों को ज़िंदा बचाया  

मुंबई में दूसरी इमारत गिरने से कम से कम 12 लोगों की मौत

मानसून के दौरान शहरों में होने वाली मूसलाधार बारिश अक्सर पुरानी या बुरी तरह से निर्मित मकानों को बर्बाद कर देती है। मुंबई में दो इमारतों के ढहने की खबर मिली है।

माग्रेट सुनता मिंज-वाटिकन सिटी

मुंबई, बुधवार, 17 जुलाई, 2019 (मैटर्स इंडिया) : मंगलवार,16 जुलाई  को भारतीय शहर मुंबई के डोंगरी इलाके में चार मंजिला इमारत के गिरने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग फंसे हुए हैं।

मौके पर पहंचे एनडीआरएफ़ की तीन टीमों ने खोजी कुत्तों की मदद से राहत अभियान चलाया और इमारत के मलबे से छह लोगों को ज़िंदा बचाया है। इसके अलावा स्थानीय फायर ब्रिगेड और पुलिस बल भी राहत अभियान में लगे हैं।

यह दस दिनों से भी कम समय में मुंबई के आस-पास दूसरी घटना है। मानसून के दौरान शहर में होने वाली मूसलाधार बारिश अक्सर पुरानी या बुरी तरह से निर्मित मकानों को बर्बाद कर देती है और इसके कारण कई मकान ढह गये हैं।

अधिकारी ने कहा, "हम ठीक से नहीं जानते कि कितने हैं, लेकिन पड़ोसियों द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी से हम अनुमान लगाते हैं कि 30 से अधिक लोग फंसे हो सकते हैं।"

साइट पर रायटर के एक गवाह ने कहा कि वहाँ के निवासी बचाव प्रयासों में मदद कर रहे थे और उन घायलों को पास की एंबुलेंस तक पहुंचाया जा रहा था जो साइट तक पहुंचने में असमर्थ थे।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनावीस ने कहा कि शुरुआती जानकारी के आधार पर लगभग 15 परिवार उस इमारत में रह रहे थे जो करीब 100 साल पुरानी इमारत थी।

उन्होंने कहा कि बचाव प्रयासों पर ध्यान केंद्रित किया गया है। पुलिस ने जानकारी दी कि करीब सात घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

17 July 2019, 16:36