ब्राजील जेल में गैंगवार के बाद लाश लेते हुए परिजन ब्राजील जेल में गैंगवार के बाद लाश लेते हुए परिजन 

ब्राज़ील जेल के गैंगवार में मारे गए 57 क़ैदी

ब्राज़ील के पारा राज्य के एक जेल में दो गुटों के बीच हुए संघर्ष में कम से कम 57 क़ैदियों की मौत हो गई।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

अल्टामारा, ब्राज़ील बुधवार 30 जुलाई 2019 (वाटिकन न्यूज) : अल्टामारा शहर के जेल में एक तबाही का दृश्य था। ख़बरों के मुताबिक जेल के एक हिस्से में क़ैद एक गैंग के लोग, जेल के दूसरे हिस्से में पहुंच गए और इसके बाद संघर्ष शुरू हो गया। जेल के एक हिस्से में आग लगा दी गई और धुएं की वजह से कई लोगों का दम घुट गया। सोलह कैदियों का सिर कलम कर दिया गया था।

एक जेल में सुरक्षाकर्मियों ने स्वीकार किया कि उनके पास पहले से कोई खुफिया जानकारी नहीं थी। उन्होंने बताया कि ‘कोमांडो क्लास ए’ या ‘सीसीए’ गिरोह ने प्रतिद्वंद्वी गुट ‘कोमांडो वर्मेलो’ पर हमला किया, जो ‘रेड कोमांडो’ के रूप में जाने जाते हैं।

दो जेल अधिकारियों का अपहरण कर लिया गया था, लेकिन उन्हें निर्वस्त्र कर छोड़ दिया गया क्योंकि वे जानलेवा साजिश का निशाना नहीं थे। कैदी घर में बने चाकू से लैस छतों से होते हुए अंदर आये।

अधिकारियों के मुताबिक हिंसा की शुरुआत स्थानीय समय के मुताबिक सुबह सात बजे के करीब हुई और दोपहर को संघर्ष पर काबू पाया जा सका। अल्टामारा के जेल में 200 क़ैदियों को रखने की क्षमता है लेकिन वहां 311 क़ैदी थे।

ब्राज़ील की जेलों में हिंसा की घटनाएं आम हैं। देश की जेलों में करीब सात लाख लोग बंद हैं। ज़्यादातर जेलों में क्षमता से अधिक क़ैदी हैं। ब्राज़ील में कैदियों की संख्या 700,000 है, जो विश्व में तीसरे स्थान पर आता है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

31 July 2019, 15:21