खोज

ओडिशा में फानी से मची तबाही ओडिशा में फानी से मची तबाही 

ओडिशा में फानी से फसलों की भारी क्षति

भूबनेश्वर में गुरुवार को एक अधिकारी ने कहा कि 14 जिलों के 88 ब्लॉकों को कवर करने वाला 1,52,985 हेक्टेयर क्षेत्र ओडिशा में आए चक्रवात फानी से प्रभावित हुआ है।

जूलयट जेनेवीव क्रिस्टफर-वाटिकन सिटी

ओडिशा, शुक्रवार, 10 मई 2019 (ऊका समाचार) भूबनेश्वर में गुरुवार को एक अधिकारी ने कहा कि 14 जिलों के 88 ब्लॉकों को कवर करने वाला 1,52,985 हेक्टेयर क्षेत्र ओडिशा में आए चक्रवात फानी से प्रभावित हुआ है।

33 प्रतिशत फसल क्षतिग्रस्त

सूचना और जनसंपर्क सचिव संजय कुमार सिंह ने कहा कि प्रारंभिक क्षति आकलन रिपोर्ट के अनुसार, चक्रवाती तूफान से 1,52,985 हेक्टेयर भू-क्षेत्र प्रभावित हुआ है। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि ओडिशा के 14 जिलों में 1.21 लाख हेक्टेयर भूमि से लगभग 33 प्रतिशत फसल को नुकसान पहुँचा है।

उन्होंने बताया कि फसलों की कुल क्षति में से 36,898 हेक्टेयर भूमि सिंचित की गई थी जबकि   72,786 हेक्टेयर भूमि वर्षा के पानी उगाई गई थी। सिंह ने कहा कि चक्रवात के कारण 12,277 हेक्टेयर बारहमासी फसलें प्रभावित हुई हैं।

क्षतिपूर्ति के लिये भारी रकम ज़रूरी

क्षतिपूर्ति के लिये, उन्होंने कहा, प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, 145.45 करोड़ रुपये की सहायता की जरूरत पड़ेगी। अधिकारी ने कहा कि फसल नुकसान का आकलन करने के लिए प्रभावित जिलों में एक संयुक्त सत्यापन आयोग काम कर रहा है।

दूरसंचार और प्रसारण पर बात करते हुए, सिंह ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में केवल 32 प्रतिशत टेले-कम्यूनीकेशन टावर ही काम कर रहे हैं।

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

10 May 2019, 11:21