अंगोला का संत अंतोनियो गिरजाघर अंगोला का संत अंतोनियो गिरजाघर  

युद्ध में नष्ट हुए गिरजाघरों के पुनर्निर्माण हेतु मदद की अपील

अंगोला में मालांजे के महाधर्माध्यक्ष की आशा है कि अंगोला सरकार 27 साल तक चलने वाले अंगोला गृहयुद्ध के दौरान नष्ट हुए गिरजाघरों, मिशन और प्रशिक्षण केंद्रों के पुनर्निर्माण में मदद करेगी।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

लुनाडा,अंगोला, बुधवार 29 मई 2019 (वाटिकन सिटी) : मालांजे के महाधर्माध्यक्ष बेनेदितो रोबेर्तो  सी.एस.एसपी. का कहना है कि देश में शांति और सुलह के प्रयास खत्म हुए हैं, अब समय आ गया है कि गिरजाघरों और मिशन प्रशिक्षण केंद्रों जैसी बुनियादी सुविधाओं के पुनर्निर्माण पर ध्यान दिया जाए जो अतीत में विभिन्न व्यापार कौशल सीखने और प्रदान करने के स्थान थे।

राष्ट्रपति द्वारा मालांजे का दौरा  

महाधर्माध्यक्ष बेनेदितो ने यह टिप्पणी तब की जब वे मालांजे शहर में अंगोला के राष्ट्रपति जोआओ लौरेंको से मिले। महाधर्माध्यक्ष ने अंगोला के युवाओं के लिए नौकरी के अवसरों की कमी पर भी चिंता व्यक्त की। अंगोला के राष्ट्रपति हाल ही में उत्तरी मालांजे प्रांत की दो दिवसीय यात्रा पर थे।

अंगोला के गृह युद्ध ने हजारों को विस्थापित और बुनियादी ढांचे को नष्ट कर दिया। अंगोला में सशस्त्र संघर्ष 1975 में शुरू हुआ और 2002 तक यानि 27 वर्षों तक जारी रहा।

नवंबर 1975 में पुर्तगाल से अंगोला की आजादी के तुरंत बाद युद्ध शुरू हुआ। दशकों लंबे संघर्ष के दौरान, हजारों लोग मारे गए, जबकि लाखों लोग विस्थापित हुए। देश का विकास, अर्थव्यवस्था और बुनियादी ढांचा नष्ट हो गया था। युद्ध में अनेक गिरजाघरों को भा नष्ट कर दिया था।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

29 May 2019, 16:56