माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी
खार्तूम (सूडान), बुधवार 16 अप्रैल 2019 (वाटिकन न्यूज) : सूडानी प्रदर्शनकारियों ने सत्तारूढ़ सैन्य परिषद द्वारा उठाए गए "सकारात्मक कदम" का स्वागत किया है, जिसने सप्ताहांत में विपक्षी नेताओं के साथ बातचीत की और कुछ राजनीतिक कैदियों को रिहा किया।
प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने का प्रयास
कार्यकर्ताओं ने कहा कि सोमवार को एक छोटी घटना हुई, जिसमें सैनिकों ने राजधानी खार्तूम में सैन्य मुख्यालय के बाहर चल रहे विरोध प्रदर्शन को तितर-बितर करने का प्रयास किया, पर अंत में बंद का समर्थन किया।
पिछले हफ्ते, सूडान की सेना ने अपने शासक के खिलाफ चार महीने के सड़क विरोध प्रदर्शन के बाद लंबे समय सत्ता में रहे राष्ट्रपति उमर अल-बशीर को पद से हटा दिया, फिर एक सैन्य परिषद को नियुक्त किया गया जो दो साल या उससे कम समय तक शासन करेगा जब तक चुनाव आयोजित किए जाते हैं।
प्रदर्शनकारियों को डर है कि सेना में अल-बशीर द्वारा नियुक्त किये सैनिकों का बहुमत है वे, उसे सत्ता में लाने या उसके उतराधिकारी के रुप में अपने लोगों का चयन करेगी।
नागरिक सरकार की माँग
सूडानी प्रोफेशनल्स एसोसिएशन, जो विरोध प्रदर्शनों के पीछे है, ने खार्तूम में एक संवाददाता सम्मेलन में अपनी प्रमुख मांगों को दोहराते हुए कहा कि सेना को तुरंत नागरिक सरकार को शक्ति देनी चाहिए जो चार साल तक शासन करेगी।
अफ्रीकी संघ ने इस बीच सूडान की सेना को "नागरिक-नेतृत्व वाले राजनीतिक अधिकार" को सौंपने या संघ की गतिविधियों से निलंबन का सामना करने के लिए 15 दिनों का समय दिया। इसने कहा कि नागरिक प्राधिकारी को "जितनी जल्दी हो सके" चुनाव करानी चाहिए।
लगभग 30 वर्षों से राष्ट्रपति के पद पर रहने के बाद अल-बशीर को खार्तूम में नजरबंद किया गया है। सेना ने कहा कि लोगों की मांगों के जवाब में उन्हें सत्ता से हटा दिया गया।