रोम, रविवार 21 अप्रैल 2019 (रेई) : पास्का पर्व के दिन इटली गणराज्य के राष्ट्रपति सरजो मत्तरेल्ला ने संत पापा फ्राँसिस को व्यक्तिगत तौर पर और पूरे देशवासियों के नाम पर शुभकामनाएँ भेजा। संदेश में उन्होंने लिखा, “पास्का पर्व के अवसर पर मैं अपनी और इटलीवासियों की ओर से सबसे उत्कट और स्नेही शुभकामनाएँ भेजता हूँ।
ईस्टर की भावना हमें अपने समय की चुनौतियों को नए सिरे से देखने के लिए प्रोत्साहित करती है, जिसे आप अपने प्रेरितिक पत्रों में इसका लगातार उल्लेख करते हैं।
उन्होंने कहा कि संत पापा द्वारा धार्मिक मान्यताओं या राजनीतिक मतभेदों से परे, व्यक्ति की गरिमा की रक्षा और मिलकर साथ काम करने की आवश्यकता की निरंतर याद, सभी को दैनिक और सभी स्तरों पर शांति, न्याय और सृष्टि की देखभाल के लिए काम करने हेतु प्रोत्साहित करती है।
उन्होंने कहा, “पास्का पर्व की ख़ुशी मुझे इटली में की गई प्रेरितिक यात्राओं के लिए संत पापा को धन्यवाद देने का एक अवसर है, जो हमारे देश के लिए विशेष रूप से प्रेरितिक निकटता का संकेत है।” राष्ट्रपति ने संत पापा फ्राँसिस को अब्रूज़ो के नागरिकों को संबोधित स्नेह पत्र के लिए भी धन्यवाद दिया जिसे संत पापा ने भूकंप की दसवीं वर्षगांठ पर लिखा था। भूकंप 2009 में अक्विला शहर और आसपास के प्रदेशों में आई थी। गहन विचार की भावनाओं के साथ, उन्होंने सभी इटलीवासियों की ओर से पुनः पास्का पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी।