दिलीप संजय एक्का-वाटिकन सिटी
वाटिकन सिटी गुरूवार 04 अप्रैल 2019(वाटिकन न्यूज) इंस्टीटयूट ऑफ द क्रिश्चियन स्कूल ऑफ ब्रदर्स का एक सदस्य, पॉल मैक्युले पेरू में मंगलवार को मृत पाये गये।
दे ला साल्ले ब्रदर पॉल मैक्युले को मंगलवार सुबह उसके छात्रों ने “ला साल्ले” अंतर-सांस्कृतिक छात्र समुदाय पेरू के अमाजोन, इक्विटोस शहर में मृत पाया। स्थानीय अधिकारियों ने उनकी मृत्यु के संबंध में जांच पड़ताल की घोषणा की है।
ब्रदर पॉल मैक्युले प्रार्यवरण के एक विख्यात सुरक्षाकर्ता के साथ-साथ अमाजोन प्रांत के अदिवासियों हेतु एक वकील का कार्य करते थे। पॉल मैक्युले मुख्यतः इंग्लैण्ड के थे जिन्होंने सन् 1995 में एक प्रेरित के रुप में पेरू की ओर पलायन किया था। उन्होंने राजधानी लीमा में निर्धनों के लिए कार्य किया और तदोपरांत वे मोयोबम्बा और सन जोस डे अमाजोनास में अपनी सेवाएं दीं।
सन् 2000 से ब्रदर पॉल मैक्युले इक्विटोस पेरू अमाजोन के सबसे बड़े शहर में रह रहे थे। उन्होंने अपने को विभिन्न तरह के विकासशील कार्यो और शिक्षण परियोजनाओं में विशेषकर अदिवासियों के संग संलग्न किया था।
पेरू के धर्माध्यक्षीय सम्मेलन की ओर से एक प्रेस विज्ञप्ति में पेरु के धर्माध्यक्षों ने ब्रदर पॉल की मृत्यु पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने ब्रदर विक्टोर, जॉर्ज अगुइलर, पेरू में धर्मसंघ के अधिकारी और सभी दे ला साल्ले के बधुंओं के प्रति अपनी संवदेना व्यक्त की है।
धर्माध्यक्षों ने अधिकाकारियों से आग्रह किया है कि वे उनकी मृत्यु के तथ्यों की गहन जांच करते हुए उत्तरदायी व्यक्ति को सामने लायें।