कोलोम्बिया में भूस्खलन कोलोम्बिया में भूस्खलन 

दक्षिणी अफ्रीका और कोलोम्बिया में बाढ़ से दर्जनों मरे

दक्षिणी अफ्रीका और कोलोम्बिया में बाढ़ और भूस्खलन में दर्जनों लोगों की मृत्यु हुई और हजारों की संख्य़ा में लोग बेघर हो गये हैं।

दिलीप संजय एक्का-वाटिकन सिटी

वाटिकन समाचार, 25 अप्रैल 2019 (वाटिकन न्यूज) दक्षिणी अफ्रीका के क्वाजूलू नाताल प्रांत में आये बाढ़ और इसके कारण हुए भूस्खलन में 60 लोगों के मरने की खबर है जबकि हजारों की संख्या में लोग आश्रयविहीन हो गये हैं।

बाढ़ पानी के तेज बहाव के कारण सड़क और मकान बह गये हैं वही बचाव और राहत कार्यो में लगे लोग बाढ़ प्रभावित लोगों को खोजने और सहायता कार्य में लगे हैं। बाढ़ की स्थिति के कारण मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

दक्षिण अफ्रीका का क्वजूलू-नाताल प्रांत पूर्वी तटीय प्रांत है। यह डबलिन शहर की राजधानी है। मौसम विभाग ने एक तीक्ष्ण मौसम परिवर्तन की चेतावनी दी थी जो कुछ दिनों तक बना रहेगा, जिसके कारण बाढ़ की संभावना बनी हुई है। वही कोलोम्बिया में भी भारी वर्षा और जमीन खिसकने के कारण दक्षिणी पश्चिम रोसास शहर में करीब 28 लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि कई लोग लापता हो गये हैं।

कोलोम्बिया के धर्माध्यक्षों ने बाढ़ प्रभावित लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें प्रति अपनी एकात्मकता के भाव जाहिर किये हैं। उन्होंने बचाव कार्यो में संलग्न लोगों के प्रति अपना सामीप्य प्रकट करते हुए प्रोत्साहित किया और पूरे देश को बाढ़ प्रभावित लोगों के प्रति एकात्मकता के भाव जाहिर करने का आह्वान किया है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

25 April 2019, 16:52