उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी
विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यू एफ पी) ने 11 मार्च को उन सात कर्मचारियों के लिए शोक मनाया, जिन्होंने रविवार को इथियोपिया एयरलाइंस की दुर्घटना में अपनी जान गंवा दी।
डब्ल्यू एफ पी के कार्यकारी निदेशक डेविड ब्यासले ने एक वक्तव्य जारी कर कहा, "इस भयंकर दुःख की घड़ी में, हम याद कर रहे हैं कि किस तरह हमारे वे सहकर्मी यात्रा करने एवं अपने परिवारों से दूर जाकर विश्व को बेहतर स्थान बनाने में मदद करने के लिए तैयार थे। डब्ल्यू एफ पी के सभी मानवीय कार्यकर्ताओं की तरह उनका यही मिशन था।
विमान दुर्घटना में मरने वाले कर्मचारियों के नाम इस प्रकार हैं –
28 वर्षीय एकता अधिकारी, नेपाली थी और अदीस अबाबा में सेवारत थी।
30 वर्षीय मरिया पिलार बुज्जेत्ती, इटली की थी और रोम में सेवारत थी।
26 वर्षीय विर्जिनिया किमेंती, इटली की थी और रोम में सेवारत थी।
59 वर्षीय हरिना हाफिज इंडोनेशिया की थी और रोम में सेवारत थी।
46 वर्षीय जेन जेन हवांग चीन की थी और रोम में सेवारत थी।
39 वर्षीय मिखाएल रेयान आयरिश थी जो रोम में सेवारत थी।
53 वर्षीय डोरदजे वदोविक सर्विया की थी जो बैंकॉक में सेवा दे रही थी और जिन्हें कुछ समय के लिए रोम में नियुक्त किया गया था।
कार्यकारी निदेशक ने कहा कि वे उनके परिवार वालों की याद करते और उनके लिए प्रार्थना करते हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है।