उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी
पाकिस्तान के रेलवे प्रवक्ता ने कहा कि ट्रेन सेवा जो समझौता एक्सप्रेस के नाम से जानी जाती है, पूर्वी शहर लाहौर से सोमवार को भारत के सीमावर्ती शहर अतारी के लिए रवाना हुई जिसमें करीब 180 यात्री सवार थे।
पाकिस्तान ने ट्रेन सेवा को भारत में विगत सप्ताह भारतीय नियंत्रित कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा आत्मघाती बम से हमले के कारण उत्पन्न तनाव के मद्देनजर रोक दिया था। हमले में भारत के करीब 40 जवान शहीद हो गये थे तथा उसके जवाब में भारत ने पाकिस्तान के आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया था।
भारत तथा पाकिस्तान के काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलनों ने वार्ता का आह्वान करते हुए तनाव को शांत करने की अपील की थी।
दोनों देशों की कलीसियाओं द्वारा शांति की अपील
इस बीच, विवादित सीमा के पास के ग्रामीणों ने तथाकथित नियंत्रण रेखा के साथ - सीमांकन रेखा जो हिमालयी क्षेत्र को एक भारतीय और पाकिस्तानी क्षेत्र में विभाजित करती है लोगों ने उस क्षेत्र में अपने घरों को छोड़ दिया है।