माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी
रोम, सोमवार, 11 मार्च 2019 (वाटिकन न्यूज) : रविवार 10 मार्च के इटली के राष्ट्रपति मतरेल्ला ने निम्नलिखित घोषणा जारी की, “इथियोपिया में हवाई त्रासदी में 8 इटली वासियों सहित 157 लोगों की मृत्यु से वे बेहद दुखी हैं। इन्होंने मानव विकास की सेवा हेतु अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के संस्कृति और पुरातत्व में व्यावसायिक प्रतिबद्धता के साथ जीवन बिताया है। पूरा देश उनकी सेवा के प्रति कृतज्ञ है।
आगे राष्ट्रपति ने लिखा,“मैं उनकी याद में श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। उन संस्थानों और पीड़ित परिवारों के प्रति सहानुभूति और संवेदना प्रकट करता हूँ।”
बीबीसी के अनुसार केनिया जा रहा इथियोपियाई एयरलाइन बोइंग 737 पैसेंजर जेट में 33 देशों के 149 यात्री और चालक दल के आठ सदस्य सवार थे। ये विमान अदीस अबाबा से नैरोबी की उड़ान भरा था।
विमान कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि ये हादसा रविवार 10 मार्च को सुबह 8.44 बजे (स्थानीय समयानुसार) हुआ। दुर्घटना बीशोफ्तू शहर के पास हुआ। ये शहर राजधानी अदीस अबाबा से सड़क मार्ग से करीब एक घंटे की दूरी पर है।
इथियोपियन एयरलाइन का जो बोइंग 737 विमान हादसे का शिकार हुआ है वो बिल्कुल नया था। ये विमान एयरलाइन को चार महीने पहले ही मिला था। विमान विशेषज्ञ एलेक्स माकेराश के मुताबिक विमान उड़ाने भरने के छह मिनट बाद ही रडार से लापता हो गया था। ये एयरलाइन अफ़्रीका के कई देशों के लिए उड़ाने भरती है और अफ़्रीका महाद्वीप में काफ़ी चर्चित है।