काहिरा के निकट मिस्र के एक कोप्टिक ऑर्थोडॉक्स महागिरजाघर का उद्घाटन काहिरा के निकट मिस्र के एक कोप्टिक ऑर्थोडॉक्स महागिरजाघर का उद्घाटन 

मिस्र के कोप्टिक ऑर्थोडॉक्स कलीसिया को संत पापा का विडीयो संदेश

काहिरा के निकट मिस्र के एक कोप्टिक ऑर्थोडॉक्स महागिरजाघर के उद्घाटन के अवसर पर एक विडीयो संदेश प्रकाशित कर, संत पापा फ्राँसिस ने मिस्र, मध्यपूर्व एवं समस्त विश्व में शांति और समृद्धि की कामना की।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

ख्रीस्त जयन्ती को समर्पित मध्य पूर्व के सबसे बड़े कोप्टिक ऑर्थोडोक्स महागिरजाघर का उद्घाटन क्रिसमस की पूर्व संध्या पर 6 जनवरी को किया गया। यह काहिरा से लगभग 45 किमी पूर्व में एक रेगिस्तानी इलाके में मिस्र की राजधानी में स्थापित है।

संत पापा ने संदेश में कहा, "शांति के राजकुमार मिस्र, मध्यपूर्व एवं समस्त विश्व को शांति एवं समृद्धि का वरदान प्रदान करे।" संत पापा के इस संदेश को कोप्टिक ऑर्थोडॉक्स कलीसिया के प्राधिधर्माध्यक्ष तावाद्रोस द्वितीय, मिस्र के राष्ट्रपति अबदेल फताह सीसी एवं अन्य अधिकारियों के सामने प्रस्तुत किया गया।

संत पापा ने कोप्टिक ख्रीस्तीयों को उनके विश्वास एवं प्रेम के साक्ष्य तथा शहादत के लिए धन्यवाद दिया।

नये महागिरजाघर में प्रथम ख्रीस्तयाग कड़ी सुरक्षा के साथ सम्पन्न की गयी क्योंकि इसके ठीक एक दिन पहले शहर के निकट एक कोप्टिक गिरजाघर में बम हमला किया गया था जिसमें एक पुलिस कर्मी की मौत हो गयी थी।

मिस्र के राष्ट्रपति अबदेल फताह सीसी जिन्होंने इसी अवसर पर अल फताह अल अलीम मस्जिद का भी उद्घाटन किया, कहा, "हम एक हैं और एक बने रहेंगे।"

ख्रीस्त जयन्ती को समर्पित महागिरजाघर में करीब 8,000 श्रद्धालुओं के लिए स्थान है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

08 January 2019, 16:55