खोज

ग्रानाडा के मोन्ट्रिल बंदरगाह में बचे हुए प्रवासी ग्रानाडा के मोन्ट्रिल बंदरगाह में बचे हुए प्रवासी 

भूमध्यसागर में बहुत सारे प्रवासियों की मौत

लीबिया और मोरक्को से इस सप्ताह के अंत में डोंगियों से भूमध्य सागर पार करने के दरम्यान दो घटनाओं में 170 से अधिक प्रवासी सागर में डूब गए।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, सोमवार 21 जनवरी 2019 (वाटिकन न्यूज) : डोंगियों में क्षमता से ज्यादा लोगों के सवार होने की वजह से समूद्र में डूबने की त्रासदी से सभी परिचित हैं। डोंगियों से भूमध्य सागर पार करने के दरम्यान दो घटनाओं में 170 से अधिक प्रवासी सागर में डूब गए हैं।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, एक इतालवी सैन्य पायलट ने शुक्रवार को समुद्र में डूबते हुए एक व्यक्ति को देखा। इसके तुरंत बाद, विमान ने दो सुरक्षा राफ्ट को पानी में गिरा दिया लेकिन पेट्रोल की कमी के कारण उन्हें वहीं छोड़ना पड़ा। फिर, एक नौसेना हेलीकॉप्टर ने तीन लोगों को बचाया जो गंभीर हाइपोथर्मिया से पीड़ित थे।

बचे हुए लोगों ने कहा कि अफ्रीकी देशों के 120 लोग लीबिया के समूद्री तट से विदा हुए थे। उन्होने नावों में 10 घंटे की यात्रा तय की थी। उसके बाद से नाव डूबना शुरू किया, जिसके परिणामस्वरूप अनगिनत लोग पानी में डूबकर मर गये। बचे हुए लोगों को खोजने को बचाव अभियान विफल हो गया।

हाल के महीनों में लगभग समान परिस्थितियों में सैकड़ों लोग पहले ही अपना जीवन खो चुके हैं। अवैध रूप से प्रवासियों और शरणार्थियों को स्थानांतरित करने वाले लोग लीबिया में एक लाभकारी व्यवसाय बनाये हुए हैं।

दूसरी घटना में, एक स्पेन के गैर-सरकारी संगठन के अनुसार, मोरक्को से पश्चिमी भूमध्यसागरीय क्षेत्र में जाने वाले 53 प्रवासी लापता हैं।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

21 January 2019, 15:36