कोलंबिया वेनेजुएला के प्रवासी कोलंबिया वेनेजुएला के प्रवासी 

अंतरराष्ट्रीय प्रवासी दिवस पर संयुक्त राष्ट्र का संदेश

अंतरराष्ट्रीय प्रवासी दिवस पर संयुक्त राष्ट्र और यूरोपीय कारितास ने सभी लोगों को प्रवासियों के प्रति अपने उत्तरदायित्व को निभाने की अपील की।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

मंगलवार 18 दिसम्बर को अंतरराष्ट्रीय प्रवासी दिवस मनाया गया। इस वर्ष का विषय है "इज्जत के साथ प्रवासन।" संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, 2018 में दुनिया भर में लगभग 3,400 प्रवासियों और शरणार्थियों ने अपनी जान गंवा दी।

संयुक्त राष्ट्र

इस बीच, संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंतोनियो गुटेरेस ने 18 दिसंबर अंतरराष्ट्रीय प्रवासी दिवस के लिए एक संदेश जारी किया, जिसमें विश्व समुदाय को हाल ही में सहमत हुए मैराकेच, मोरक्को में ग्लोबल कॉम्पैक्ट द्वारा प्रवासन को सभी के लिए लाभकारी बनाने हेतु आमंत्रित किया।

महासचिव गुटेरेस ने तर्क दिया कि प्रवासन आर्थिक विकास और गतिशीलता का एक शक्तिशाली चालक है, जिससे लाखों लोगों को नए अवसर तलाशने की अनुमति मिलती है, जो देश के मूल निवासियों और बाहर से आये समुदायों को समान रूप से लाभ प्रदान करता है।

उन्होंने चेतावनी भी दी कि जब इसपर नियंत्रण नहीं किया गया तो प्रवासन समाज के भीतर विभाजन ला सकता है, प्रवासियों को शोषण और दुर्व्यवहार का शिकार बनना पड़ता है और सरकार में विश्वास को कमजोर कर सकता है।

यूरोपीय कारितास

एक अलग संदेश में, यूरोपीय कारितास, अंतरराष्ट्रीय कारितास के एक सदस्य,  काथलिक चारिटीस के वैश्विक संघ ने भी सभी लोगों को प्रवासियों के प्रति अपने उत्तरदायित्व को निभाने की अपील की। उन्होंने प्रवासन के वैश्विक समर्थन को अपनाने को कहा।

यूरोपीय कारितास ने इस समझौते का स्वागत एक "महत्वपूर्ण साधन" के रूप में किया, जो साबित करता है कि राष्ट्रवाद, लोकप्रियता और घृणा कभी भी सहयोग और वार्ता को हरा नहीं सकती।"

यूरोपीय कारितास के अध्यक्ष मोन्सिन्योर ल्यूक वान लोय ने कहा कि समझौते में प्रवासन के लाभों पर प्रकाश डाला गया है और इसके साथ जुड़े संभावित भय और चुनौतियों में कमी आई है। प्रवासन पर कोई भी देश अकेले कार्य नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा, "हमें विश्वास है कि यह प्रवासियों के अधिकारों के सम्मान और समुदायों को स्वीकार करने के बीच एक अच्छा संतुलन है।”

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

19 December 2018, 16:44