खोज

जापान, तूफान के कारण सड़क अवरूद्ध जापान, तूफान के कारण सड़क अवरूद्ध 

जापान में जेबी तूफान का कहर

पश्चिमी जापान में मंगलवार को आये जेबी तूफान से हुई भारी वर्षा और 180 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज आंधी ने, जापान में फिर विनाश लाया।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

जेबी तुफान पिछले 25 सालों में जापान में आया सबसे ख़तरनाक तूफान है। जेबी के कारण शिकाकू द्वीप में भूस्खलन हुए हैं। जापान के बड़े द्वीप होनशू, कोबे एवं फूकुई इससे बुरी तरह प्रभावित हैं।  

देश में तूफान का दुष्प्रभाव

बाढ़ के कारण ओसाका के कानसाई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा को बंद कर दिया गया है। 700 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गयी हैं। कई ट्रेनों एवं नावों को भी रोक दिया गया है। ओसाका और उसके आसपास के इलाकों में 1.45 मिलियन घरों में बिजली गुल है।

भूस्खलन, तेज आँधी और बाढ़ के भय से प्रधानमंत्री शिनज़ो अबे ने लोगों को सलाह दी है कि वे अपने जीवन की रक्षा हेतु कदम लें तथा घर खाली करें। 1 लाख से अधिक लोगों को अपना स्थान छोड़कर सुरक्षित स्थान की ओर जाने का निर्देश दिया गया है।

जेबी तुफान के कारण कम से कम 6 लोगों के मरने की खबर है जबकि 160 लोग घायल हैं।

यद्यपि जापान नियमित रूप से तूफानी गतिविधि का अनुभव करता है, लेकिन इस बार यह असामान्य रूप से बड़ा है। जापान में जुलाई में मूसलाधार वर्षा के कारण बाढ़ और भूस्खलन हुआ था जिससे 200 से अधिक लोगों की जाने गयीं थीं।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

05 September 2018, 16:30