खोज

होक्काइडो शहर में  6.7 तीव्रता से आये शक्तिशाली भूकंप होक्काइडो शहर में 6.7 तीव्रता से आये शक्तिशाली भूकंप 

होक्काइडो जापान में शक्तिशाली भूकंप से अबतक 16 की मौत

जापान के होक्काइडो शहर में शक्तिशाली भूकंप ने कम से कम 16 लोगों की हत्या कर दी

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

साप्पोरो, शनिवार 8 सितम्बर 2018 (एशिया न्यूज) : गुरुवार को जापान के होक्काइडो शहर में  6.7 तीव्रता से आये शक्तिशाली भूकंप ने  कम से कम 16 लोगों की हत्या कर दी और जापान के प्रमुख उत्तरी द्वीप पर बड़े पैमाने पर भूस्खलन हुआ।

जबरदस्त भूकंप के बाद हुए भू-स्ख्लन में मकानों के गिरने के कारण इससे मरने वालों की संख्या बढ़ कर 16 हो गयी है हालांकि राहत और बचाव दल मलबे से अब भी लोगों को जिंदा बचाने के प्रयास में लगे हुए हैं।

कम से कम 123 लोग घायल 

प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने केबिनेट की बैठक में बताया कि अब तक 16 लोगों के मरने और कम से कम 123 लोगों के घायल होने की खबर है तथा करीब 26 लोग अभी भी लापता हैं। उन्होंने भारी बारिश तथा और भूस्खलन होने के अनुमान का हवाला देते हुए लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है। आबे ने कहा कि भूकंप के कारण एक दिन बिजली गुल रहने के बाद द्वीप के करीब 30 लाख लोगों के मकानों में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है।

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, भूकंपीय तीव्रता पैमाने पर भूकंप ने होक्काइडो शहर में 6.7, अबीरा शहर में 6 और न्यू चिटोज हवाई अड्डे पर 6  रिकॉर्ड किया। हवाई अड्डे, द्वीप का प्रमुख परिवहन केंद्र बंद कर दिया गया।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

08 September 2018, 15:39