खोज

लोगों के बीच फादर पियरलुइजी माक्कल्ली लोगों के बीच फादर पियरलुइजी माक्कल्ली  

नाइजर में इतालवी मिशनरी पुरोहित का अपहरण

नाइजर में एक इतालवी मिशनरी पुरोहित का बुर्किना फासो की सीमा के करीब कथित जिहादियों द्वारा अपहरण कर लिया गया है। इतालवी विदेश मंत्रालय मामले की जांच कर रही है।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

बोमोनगा, बुधवार 18 सितम्बर 2018 (वाटिकन न्यूज) : बुर्किना फासो सीमा के कथित रूप से जिहादी आतंकवादियों के एक समूह ने मिशनरी फादर पियरलुइजी माक्कल्ली को दक्षिण नाइजर में रात में अपहरण किया।

नाइजर सरकार प्रवक्ता ने कहा कि इस साल पश्चिम अफ्रीकी देश में यूरोपीय देशों से आये मिशनरियों में ये दूसरे पुरोहित हैं जिनका अपहरण हुआ है।

सोसाइटी ऑफ अफ्रीकन मिशन (एसएमए) के फादर माक्कल्ली मूल रूप से उत्तरी इतालवी शहर क्रेमा के हैं। नीमी धर्मप्रांत में बोमोनगा पल्ली में स्थानांतरित होने से पहले आइवरी कोस्ट में मिशनरी के रूप में वर्षों से काम किया था।

एक गवाह ने कहा कि 57 वर्षीय पुरोहित को एक स्थानीय धर्मबहन के साथ अपहरण कर लिया गया है। सरकारी सेना इस क्षेत्र के जिहादी समूहों को हटाने के लिए संघर्ष कर रही है, जिनमें अल कायदा और इस्लामी राज्य के कुछ जिहादी भी शामिल हैं, जो माली और बुर्किना फासो और नाइजर की सीमाओं में सक्रिय हैं।

बोमोनगा पल्ली

बोमानगा पल्ली जहां फादर माककल्ली अपनी सेवा दे रहे हैं, वीरान और उपेक्षित क्षेत्र है। यहाँ सड़क, संचार और बुनियादी ढांचों की कमी है। यहाँ के लोग गरीब और अशिक्षित हैं और स्वास्थ्य देखभाल, पानी की कमी, शिक्षा की कमी जैसे गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं।

महिला खतना के विरोधक

सुसमाचार प्रचार के साथ-साथ मानव गरिमा के लिए प्रतिबद्ध, फादर माक्कल्ली हमेशा स्थानीय मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करते हैं, विकास परियोजनाओं को बढ़ावा देते रहे हैं। उन्होंने महिला खतना जैसे कुछ पारंपरिक प्रथाओं का गंभीरता से विरोध किया। स्थानीय स्रोतों के मुताबिक यही उनके अपहरण का मकसद हो सकता है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

19 September 2018, 15:45