खोज

पाकिस्तान स्वतंत्रता दिवस मनाते हुए विद्यार्थी पाकिस्तान स्वतंत्रता दिवस मनाते हुए विद्यार्थी 

14 अगस्त आज पाकिस्तान का 72वां स्वतंत्रता दिवस

पाकिस्तान का 72वां स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह इस्लामाबाद के कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया, जहां राष्ट्रपति ममून हुसैन ने राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया।

माग्रेट सुनीता मिंज - वाटिकन सिटी

इस्लामाबाद, मंगलवार 14 अगस्त 2018 (एशिया न्यूज) : पाकिस्तान आज उत्साह के साथ अपना 72वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। यहां प्रार्थनाओं और ध्वजारोहण के साथ स्वतंत्रता दिवस का उत्सव शुरू किया गया। देश के सभी सार्वजनिक इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इन सभी इमारतों को 14 अगस्त के उपलक्ष्य में ध्वज पट्टी और बत्तियों से सजाया गया है।

स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह इस्लामाबाद के कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया, जहां राष्ट्रपति ममून हुसैन ने राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया। 31 तोपों की सलामी दी गई। वहीं, सभी चार प्रांतीय राजधानियों में भी 21 तोपों की सलामी दी गई। शांति, एकजुटता और देश की समृद्धि और कश्मीर के लंबे समय तक चलने वाले मुद्दे के समाधान के लिए सुबह मस्जिदों में विशेष प्रार्थनाएँ चढ़ाई गई।

इसके अलावा, शैक्षिक संस्थानों ने समारोहों को चिह्नित करने के लिए कला प्रदर्शनियों, घोषणा प्रतियोगिताओं, राष्ट्रीय गीत प्रतियोगिताओं और खेल प्रतियोगिता की व्यवस्था की है।

विदित हो कि हर साल 14 अगस्त को पाकिस्तान अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है। 15 अगस्त, 1947 भारतीय इतिहास की वो तारीख है जब देश ब्रिटिश हुकूमत से आजाद हुआ था। वहीं इसी दिन पाकिस्तान को भी आजादी मिली थी, लेकिन 15 अगस्त के बावजूद पाकिस्तान अपनी आजादी का जश्न 14 अगस्त को मनाता है। पाकिस्तान में 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाए जाने की वजह बताई जाती है कि पाकिस्तान के रूप में अलग राष्ट्र की स्वीकृति उसे 14 अगस्त को मिल गई थी। इसी दिन ही ब्रिटिश लॉर्ड माउंटबेटेन ने पाकिस्तान को स्वत्रंत राष्ट्र का दर्जा देकर सत्ता सौंपी थी।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

14 August 2018, 15:40