तुर्की के प्रवासी नाव दुर्घटना तुर्की के प्रवासी नाव दुर्घटना 

तुर्की प्रवासी नाव के डूबने से छह की मौत

तुर्की के तट से ग्रीक द्वीप लेस्बोस के लिए 16 लोगों को ले जाने वाली नाव के डूबने से कम से कम छह लोगों की मृत्यु हो गई जिसमें तीन बच्चे भी थे।

माग्रेट सुनीता मिंज - वाटिकन सिटी

तुर्की, सोमवार 30 जुलाई 2018 (वाटिकन न्यूज) : तुर्की के उत्तर पश्चिमी तट से निकले ग्रीक द्वीप के रास्ते में 16 लोगों को ले जाने वाली नाव के डूबने से तीन बच्चों सहित छह लोगों की मौत हो गई। संत पापा फ्राँसिस ने भूमध्यसागरीय क्षेत्र में इस तरह की त्रासदी को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप की अपील की है।

स्थानीय मीडिया ने बताया कि तुर्की के तट से ग्रीक द्वीप लेस्बोस के लिए 16 लोगों को ले जाने वाली नाव के डूबने से कम से कम छह लोगों की मृत्यु हो गई जिसमें तीन बच्चे भी हैं। तटरक्षक अन्य नौ लोगों को बचाने में कामयाब रहे जबकि एक लापता यात्री की खोज जारी है। ऐसा समझा जाता है कि नाव से बचाये गए लोगों में से दो लोग मानव तस्कर हैं।  

इस साल 54 प्रवासियों की मौत

इस साल, तुर्की से यूरोप जाने की कोशिश कर रहे कम से कम 54 प्रवासियों की मौत हो गई है। इस महीने की शुरुआत में, 160 लोगों को ले जाने वाला जहाज साइप्रस के उत्तरी तट में डूब गया। बचावकर्ता 103 यात्रियों को बचाने में कामयाब रहे, उनमें से 25 अभी भी गायब हैं वही 19 लोगों की मौत हो गई है।

एक अलग घटना में, स्पानी अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने पिछले 48 घंटों में भूमध्यसागर से 1,200 से अधिक प्रवासियों को बचाया है। अंतरराष्ट्रीय प्रवासी संगठन (आईओएम) का कहना है कि इस साल अब तक स्पेन के तट पर 19,580 से ज्यादा लोग उतरे हैं।

आईओएम एजेंसी ने कहा है कि 2018 पांचवां साल है जब यूरोप आने के लिए खतरनाक भूमध्यसागर को पार करने के प्रयास में कम से कम 1,500 प्रवासियों की मौत हुई है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

30 July 2018, 15:35