पोलैंड में विश्व युवा दिवस पोलैंड में विश्व युवा दिवस 

जेनफेस्ट 2018 के लिए 100 देशों के युवा मनिला में

जेनफेस्ट 2018, फोकोलारे आंदोलन का अंतर्राष्ट्रीय युवा त्यौहार 6-8 जुलाई को फिलीपीन की राजधानी मनिला में आयोजित की गई है।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

दुनिया भर से लगभग 6,000 युवा फिलीपीन की राजधानी, मनिला में 6 से 8 जुलाई तक जेनफेस्ट के 11वीं विश्वव्यापी फोकोलारे आंदोलन के अंतर्राष्ट्रीय युवा उत्सव में भाग ले रहे हैं।

जेनफेस्ट 2018 यूरोप के बाहर और एशिया में पहली ऐसी रैली आयोजित की गई है।

मनिला जेनफेस्ट का विषय "सभी सीमाओं से परे" है, जिसका उद्देश्य युवा लोगों को विभिन्न संस्कृतियों और परंपराओं का अनुभव कराना। उन्हें विश्व में व्याप्त प्रथाओं, माध्यमों और परियोजनाओं को खोजने का अवसर देना है जो उन्हें स्थायी परिवर्तन प्राप्त करने में मदद करेंगे और वे महसूस करेंगे कि हर कोई एक ही मानव परिवार के सदस्य है

मुख्य अनुष्ठाता जो. फ्रांसिस्को

 मनिला के 3 दिवसीय कार्यक्रम में जो. फ्रांसिस्को मुख्य अनष्ठाता है। वाटिकन संवाददाता से फोन पर उससे बात की और उनसे पूछा कि कैसे जेनफेस्ट 2018 की उलटी गिनती चल रही थी।

फ्रांसिस्को ने कहा कि गुरुवार को मनीला में कई विदेशी प्रतिभागी पहुँचेंगे और 1 दिन शुक्रवार को वे देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में फिलिपिनो की उम्मीद कर रहे हैं। कुल मिलाकर 100 से अधिक देशों के 6000 युवा लोगों की उम्मीद है।

मनिला में जेनफेस्ट 2018 के लिए दुनिया भर से 6,000 युवा

फ्रांसिस्को ने कहा कि समाज के विभिन्न पहलुओं को दर्शाते हुए युवाओं को सीमा से परे देखने को प्रोत्साहित  करने के लिए कई कार्यशालाओं के साथ-साथ और मंचों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्य भी है जो युवाओं को देहात क्षेत्रों और उपनगरों में ले जाएगा। फ्रांसिस्को के अनुसार, जेनफेस्ट की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता युवा लोगों के अनुभव होंगे, वे अपनी सीमाओं से परे अपनी वास्तविकताओं को कलात्मक ढंग से प्रस्तुत करेंगे।

जेनफेस्ट 2018 कार्यक्रम में रुचि रखने वाले लोग निम्नलिखित लिंक के माध्यम से खुद को अपडेट कर सकते हैं:

सीधा प्रसारण : http://www.y4uw.org/live

 फेसबुक, : https://www.facebook.com/genfest/

 टविटर : https://twitter.com/genfest_en

 इन्सटाग्राम : https://www.instagram.com/genfest.official/

 यूट्यूब : https://www.youtube.com/c/GenfestOfficial

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

06 July 2018, 16:43