केरल राज्य के ख्रीस्तीय दलित एवं निर्धन -प्रतीकात्मक तस्वीरः 2019 केरल राज्य के ख्रीस्तीय दलित एवं निर्धन -प्रतीकात्मक तस्वीरः 2019  

केरल के मार थोमा धर्माध्यक्ष के निधन पर राजनितिज्ञों का शोक

केरल के पूर्व वरिष्ठ धर्माध्यक्ष 104 वर्षीय मार थोमा के निधन पर ख्रीस्तीयों सहित कई राजनेताओं ने भी शोक व्यक्त कर श्रद्धान्जलि अर्पित की।

जूलयट जेनेवीव क्रिस्टफर-वाटिकन सिटी

केरल, शुक्रवार, 7 मई 2021 (ऊका समाचार): केरल के पूर्व वरिष्ठ धर्माध्यक्ष 104 वर्षीय क्रिज़ोस्तम मार थोमा के निधन पर ख्रीस्तीयों सहित कई राजनेताओं ने भी शोक व्यक्त कर श्रद्धान्जलि अर्पित की।

कोविद-19 बीमारी की शिकायत के बाद 05 मई को धर्माध्यक्ष फिलिपोज़ मार क्रिज़ोस्तम मार थोमा का निधन हो गया था। छः मई को उनकी अन्तयेष्ठि थिरुवाल्ला कलीसियाई धर्मप्रान्तीय मुख्यालय में कर दी गई।  

राष्ट्रपति एवं प्रधान मंत्री की श्रद्धान्जलि

भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द तथा प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने धर्माध्यक्ष मार थोमा की समर्पित सेवा को याद कर उनके प्रति भावभीनी श्रद्धान्जलि अर्पित की है।

राष्ट्रपति कोविन्द ने एक सन्देश प्रेषित कर लिखा, "धर्माध्यक्ष मार थोमा भारत में सबसे लंबे समय तक सेवारत धर्माध्यक्षों में से एक थे जिन्होंने अपनी धार्मिकता, करुणा और सेवा के साथ लाखों लोगों के दिलों का स्पर्श किया, विशेष रूप से, जरूरतमंदों और दलितों का।"

27 अप्रैल 1917 को जन्में धर्माध्यक्ष मार थोमा का 1944 में पुरोहिताभिषेक तथा 1953 में धर्माध्यक्षीय अभिषेक हुआ था। 54 वर्ष तक आप धर्माध्यक्षीय पद पर बने रहे तथा लोगों की सेवा करते रहे। 2007 में आप सेवानिवृत्त हो गये थे।

2018 में पद्म भूषण

निर्धनों के पक्ष में उनकी सेवा के लिये 2018 में धर्माध्यक्ष क्रिज़ोस्तम मार थोमा को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था, जो भारत का तीसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है।  

प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि धर्माध्यक्ष क्रिज़ोस्तम मार थोमा के समृद्ध ईशशास्त्रीय ज्ञान तथा मानवीय पीड़ा को हरने हेतु उनके अनगिनत प्रयासों को याद किया जायेगा।

केरल के राज्यपाल आरिफ़ मुहम्मद खान तथा मुख्य मंत्री पिन्नरई विजयन ने थिरुवाल्ला धर्मप्रान्तीय मुख्यालय जाकर दिवंगत आत्मा के प्रति भावपूर्ण श्रद्धान्जलि अर्पित की।  

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

07 May 2021, 11:29