उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी
इटली, बृहस्पतिवार, 25 फरवरी 2021 (रेई)- कार्डिनल मरचेल्लो सेमेरारो ने बतलाया कि पिछले साल 10 अक्टूबर को धन्य घोषणा के बाद धन्य कार्लो अकुतिस की लोकप्रियता बढ़ी है। इसका कारण है उनकी पवित्रता। इस लोकप्रियता को वाटिकन प्रकाशन केंद्र ने अपनी एक पहल के द्वारा सुदृढ़ किया है। वाटिकन प्रकाशन केंद्र ने "सूचना तकनीकी से स्वर्ग तक, कार्लो अकुतिस" शीर्षक पर एक अद्यतन संस्करण की उनकी जीवनी प्रकाशित की है।
कार्डिनल सेमेरारो ने कहा, "संपादकीय पहलू बड़ी बात नहीं है जो हमें संलग्न करता, किन्तु इस युवा की पवित्रता के लिए उनकी लोकप्रियता निश्चय ही बढ़ रही है।"
इंटरनेट के संरक्षक
उन्होंने कहा कि संरक्षक होने के लिए उस विषय में विशेषज्ञ होने की जरूरत नहीं है। कार्लो में असाधारण क्षमता थी किन्तु उन्होंने उन साधनों का प्रयोग सिर्फ सुसमाचार प्रचार एवं पवित्र यूखरिस्त का ज्ञान देने के लिए किया। संत पापा ने भी कई बार उनके व्यवहार को आदर्श कहा है जिसको अपनाया जाना चाहिए।
कार्डिनल सेमेरारो ने कहा, "संरक्षक ऐसा व्यक्ति है जिसने नैतिकता की दृष्टि से इन साधनों के साथ एक परिचित और सबसे सही तरीके से संबंध स्थापित किया है।"
इसके लिए निश्चय ही संत घोषित किये जाने की आवश्यकता होती है, और संत घोषणा के लिए कार्लो की मध्यस्थता द्वारा चमत्कार को मान्यता दिया जाना है।