उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी
वाटिकन सिटी, शनिवार, 30 जनवरी 2021 (रेई)- वाटिकन संग्रहालय ने एक आधिकारिक सूचना जारी कर जानकारी दी है कि "वाटिकन संग्रहालय (वाटिकन म्यूजियम) अपना द्वार लोगों के लिए सोमवार 1 फरवरी से पुनः खोल देगा।"
वाटिकन संग्रहालय एक इंस्टाग्राम पोस्ट में इस आधिकारिक सूचना की पुष्टि की गई है। वाटिकन संग्रहालय की निदेशक बरबरा जात्ता ने 14 जनवरी को वाटिकन न्यूज के पास इसकी पुष्टि की थी।
पोस्ट में कहा गया है कि "88 दिनों तक बंद रहने के बाद, अंततः सोमवार 1 फरवरी 2021 से वाटिकन संग्रहालय का दर्शन हरेक दिन, सोमवार से शनिवार तक करना संभव हो पायेगा।"
वाटिकन संग्रहालय सोमवार से शनिवार तक सुबह 8.30 से 6.30 तक खुला रहेगा जिसमें शाम 4.30 तक प्रवेश पाया जा सकेगा।
वाटिकन म्यूजियम में प्रवेश करने के लिए सीधे वाटिकन म्यूजियम के वेबसाईट से बुकिंग किया जा सकता है।