खोज

ख्रीस्तयाग अर्पित पुरोहित ख्रीस्तयाग अर्पित पुरोहित 

क्रिसमस के दिन पुरोहितों को 4 मिस्सा अर्पित करने की अनुमति

संत पापा फ्रांसिस ने क्रिसमस काल में पुरोहितों को अनुमति दी है कि वे एक दिन में 4 मिस्सा अर्पित कर सकते हैं ताकि विश्वासियों को मिस्सा में भाग लेने का अवसर मिल सके।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, 17 दिसम्बर 20 (रेई)- दिव्य उपासना एवं संस्कारों के अनुशासन के लिए गठित परमधर्मपीठीय धर्मसंघ ने एक अज्ञप्ति जारी की है जिसके अनुसार एक पुरोहित क्रिसमस के दिन 4 मिस्सा अर्पित कर सकते हैं। यह अनुमति इसलिए दी गई है ताकि विश्वासियों को ख्रीस्तयाग समारोह में भाग लेने की सुविधा दी जा सके। यह अवसर माता मरियम ईश्वर की माता महापर्व एवं प्रभु प्रकाश महापर्व के लिए भी प्रदान किया गया है।   

आज्ञप्ति को दिव्य उपासना एवं संस्कारों के अनुशासन के लिए गठित परमधर्मपीठीय धर्मसंघ की वेबसाईट पर प्रकाशित किया गया है जिसका उद्देश्य है क्रिसमस के दिन अधिक ख्रीस्तयाग अर्पित किये जाएँ ताकि अधिक विश्वासी इसमें भाग ले सकें। 16 दिसम्बर को जारी आज्ञप्ति पर धर्मसंघ के अध्यक्ष कार्डिनल रॉबर्ट साराह एवं सचिव महाधर्माध्यक्ष अर्तर रोक ने हस्ताक्षर किया है। 

आज्ञप्ति में कहा गया है, "विश्वभर में फैली महामारी से लायी गई परिस्थिति को देखते हुए, संत पापा फ्राँसिस द्वारा इस धर्मसंघ को दिए संकायों के आधार पर, एवं कोविड-19 वायरस से संक्रमित होने की स्थिति पर गौर करते हुए हम स्थानीय धर्माध्यक्षों को सहर्ष छूट देते हैं कि वे अपने धर्मप्रांतों में क्रिसमस काल में पुरोहितों को चार मिस्सा अर्पित करने की अनुमति दें। अतिरिक्त मिस्सा अर्पित करने की यह अनुमति : क्रिसमस के दिन (25 दिसम्बर), माता मरियम ईश्वर की माता का महापर्व (1 जनवरी) और प्रभु प्रकाश महापर्व (6 जनवरी) के लिए है। यह छूट विश्वासियों के लाभ के लिए आवश्यकता पड़ने पर दी गई है।

कलीसियाई कानून के अनुसार, "यदि पुरोहितों की कमी हो जाए तो स्थानीय धर्माध्यक्ष पुरोहितों को अनुमति दे सकते है कि वे उचित कारण से दिन में दो मिस्सा अर्पित करें अथवा प्रेरितिक आवश्यकता के समय में रविवार को या हुक्म पर्वों में तीन मिस्सा भी अर्पित कर सकते हैं।” (सीसीसी 905, 2) अतः सामान्य स्थिति में एक पुरोहित एक दिन में तीन से अधिक मिस्सा नहीं कर सकता है।  

16 दिसम्बर को जारी आज्ञप्ति के अनुसार महामारी के कारण क्रिसमस काल में चौथा मिस्सा को जोड़ दिया गया है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

17 December 2020, 16:15