खोज

संत पेत्रुस महागिरजाघऱ संत पेत्रुस महागिरजाघऱ 

पवित्र सप्ताह की धर्मविधियों का सांकेतिक भाषा में स्ट्रीमिंग

वाटिकन न्यूज ने श्रवण और संचार अक्षमताओं वाले लोगों के लिए पवित्र सप्ताह और पास्का समारोहों को सांकेतिक भाषा में अनुवाद के साथ एक यूट्यूब चैनल बनाया है।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बुधवार 8 अप्रैल 2020 (रेई) : खजूर रविवार को पवित्र मिस्सा के बाद, संत पापा फ्रांसिस ने कहा कि इस वर्ष पवित्र सप्ताह और पास्का समारोह के लिए एक साथ आना संभव नहीं है अतः तकनीकी सहायता के माध्यम से सभी लोग अपने परिवारों में एक साथ आकर पवित्र सप्ताह की धर्मविधियों और पास्का समारोह में भाग ले सकते हैं।

वास्तव में संत पापा द्वारा व्यक्त की गई आवश्यकता को पूरा करने के लिए वेटिकन न्यूज ने सांकेतिक भाषा में में अनुवाद के साथ एक यूट्यूब चैनल बनाया है।

संचार और श्रवण विकलांग लोग निम्नलिखित लिंक पर लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से सभी धर्मविधि समारोहों में भाग लेने में सक्षम होंगे:

https://www.youtube.com/playlist?list=PLC9tK3J1Rlab3_fu_0mAu9LmYor9fvfJQ

 

इतालवी सांकेतिक भाषा में अनुवाद सिस्टर वेरोनिका दोनातेलो द्वारा किया जाएगा, जो विकलांग लोगों के प्रेरितिक देखभाल के लिए इतालवी धर्मध्यक्षीय सम्मेलन की राष्ट्रीय सेवा की प्रमुख हैं।

यह परियोजना TV2000, इतालवी धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के प्रसारण नेटवर्क के सहयोग से की जा रही है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

08 April 2020, 17:19