खोज

संत मर्था प्रार्थनालय संत मर्था प्रार्थनालय  

संत पापा ने विभिन्न लोगों के लिए प्रार्थना का आह्वान किया

संत पापा फ्राँसिस ने 13 मार्च को तीन ट्वीट संदेश प्रकाशित कर विश्वासियों का आह्वान किया कि वे विभिन्न मतलबों के लिए प्रार्थना करें।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शनिवार, 14 मार्च 2020 (रेई)˸ संत पापा फ्राँसिस ने पहले ट्वीट संदेश में धर्माध्यक्षों के लिए प्रार्थना की, "मैं आज धर्माध्यक्षों के लिए प्रार्थना करता हूँ जिन्हें ईश प्रजा को इस संकट के समय साथ देना है। मदद करने हेतु प्रभु उन्हें उत्तम रास्ता चुनने की शक्ति एवं क्षमता प्रदान करे।" 

दूसरे ट्वीट संदेश में संत पापा ने अपने आपको दूसरों को देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने लिखा, "आज हम प्रभु के प्रकाशना की मुफ्त प्रकृति को नहीं भूलने की कृपा के लिए प्रार्थना करें। ईश्वर ने अपने आपको एक उपहार के रूप में प्रकट किया। उन्होंने अपने आपको हमारे लिए उपहार बनाया और हमें उसे उपहार के रूप में देखने हेतु दूसरों की मदद करना है न कि अपनी सम्पति समझना है।"  

तीसरे ट्वीट संदेश में संत पापा ने ईश्वर के प्रेम को प्रत्युत्तर देने की आवश्यकता बतलायी, उन्होंने कहा, "प्रार्थना ईश्वर के प्रेम का प्रत्युत्तर देने की हमारी आवश्यकता की अभिव्यक्ति है जो हमें निरंतर पुष्ट करता और आगे बढ़ाता है। ख्रीस्तीय इस ज्ञान के साथ प्रार्थना करते हैं कि आयोग्य होने के बावजूद हम प्यार की गये हैं।"

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

14 March 2020, 13:15