महाधर्माध्यक्ष गाब्रिएल काच्या फिलीपिन्स में रेडियो वेरितास की 50 वर्षगाँठ पर - 10.04.2019 महाधर्माध्यक्ष गाब्रिएल काच्या फिलीपिन्स में रेडियो वेरितास की 50 वर्षगाँठ पर - 10.04.2019 

यूएन परमधर्मपीठीय राजदूत ने संस्थापक सिद्धान्तों पर दिया ज़ोर

संयुक्त राष्ट्र संघ में परमधर्मपीठ के नये प्रेरितक राजदूत महाधर्माध्यक्ष गाब्रिएल काच्या ने अपने प्रथम सार्वजनिक समारोह में कहा कि सन्त पापा फ्राँसिस का विश्वास है कि विश्व समुदाय "विश्व की समस्याओं का सामना करने के लिए एक बहुत जरूरी वैश्विक मंच है"।

जूलयट जेनेवीव क्रिस्टफर-वाटिकन सिटी

न्यूयॉर्क, शुक्रवार, 31 जनवरी 2020 (रेई,वाटिकन रेडियो): संयुक्त राष्ट्र संघ में परमधर्मपीठ के नये प्रेरितक राजदूत महाधर्माध्यक्ष गाब्रिएल काच्या ने अपने प्रथम सार्वजनिक समारोह में कहा कि सन्त पापा फ्राँसिस का विश्वास है कि विश्व समुदाय "विश्व की समस्याओं का सामना करने के लिए एक बहुत जरूरी वैश्विक मंच है"।  

संस्थापक सिद्धान्तों पर लौटा जाये

28 जनवरी को अर्पित ख्रीस्तयाग प्रवचन में महाधर्माध्यक्ष काच्या ने याद किया कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद स्थापित संयुक्त राष्ट्र संघ इस वर्ष अपने गठन की 75 वीं वर्षगाँठ मना रहा है।

द्वितीय विश्व युद्ध की घटनाओं के सन्दर्भ में उन्होंने कहा, "फिर कभी नहीं"। उन्होंने निवेदन किया कि संयुक्त राष्ट्र संघ उन सिद्धान्तों पर वापस जाये जिन्होंने इसकी स्थापना का मार्ग प्रशस्त किया था।  

ज़रूरतमन्दों की आवाज़ बने

ख्रीस्तयाग प्रवचन में उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ का कार्य मानव प्रतिष्ठा के प्रोत्साहित कर उन लोगों की मदद करना है जिनकी आवाज़ नहीं सुनी जाती। महाधर्माध्यक्ष काच्या ने कहा, "हम इस संस्था के साथ काम करने से ख़ुश हैं, ताकि हम विश्व के कल्याण में अपना योगदान दे सकें।"

सन्त मारकुस रचित सुसमाचार के उस पाठ पर चिंतन करते हुए जिसमें येसु जनसमुदाय को चुनौती देते हुए प्रश्न करते हैं, कि "मेरी माँ और मेरे भाई कौन हैं?" उन्होंने राजनयिकों और सरकारी अधिकारियों के समूह से कहा कि "येसु हमें अन्यों पर अलग तरीके से विचार करने हेतु आमंत्रित करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा सम्भव है कि जब हम गहराई में जाते हैं, तब हम नये सम्बन्धों को पाते हैं।"

इटली के 61 वर्षाय महाधर्माध्यक्ष गाब्रिएल काच्या फिलीपिन्स के महाधर्माध्यक्ष बेरनारदीतो आऊज़ा के उत्तराधिकारी होंगे, जो 2014 से 2019 तक संयुक्त राष्ट्र संघ में परमधर्मपीठ के राजदूत रहे थे। सन् 1983 में महाधर्माध्यक्ष गाब्रिएल काच्या पुरोहित अभिषिक्त किये गये थे। विगत दो वर्षों से वे फिलिपिन्स में प्रेरितिक राजदूत का पदभार सम्भालते रहे थे।    

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

31 January 2020, 10:08