खोज

प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर 

कलीसिया को मिलेंगे 28 नये धन्य और 6 ईश सेवक

संत पापा फ्राँसिस ने 11 दिसम्बर को कार्डिनल आन्जेलो बेच्चू के नेतृत्व में परमधर्मपीठीय सन्त प्रकरण परिषद द्वारा 28 भावी धन्य एवं 6 ईश सेवकों के लिये प्रस्तावित आज्ञप्तियों को अनुमोदन दे दिया है।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, 12 दिसम्बर 19 (रेई)˸ संत पापा फ्राँसिस ने 11 दिसम्बर को कार्डिनल आन्जेलो बेच्चू के नेतृत्व में परमधर्मपीठीय सन्त प्रकरण परिषद द्वारा 28 भावी धन्य एवं 6 ईश सेवकों के लिये प्रस्तावित आज्ञप्तियों को अनुमोदन दे दिया है।

भावी धन्यों के नाम इस प्रकार हैं –

पवित्रतम संस्कार की मरिया लुईजा, फ्राँसिसकन पवित्र क्रूस के धर्मसंघ की संस्थापिका। (1826-1886)  

अन्य भावी धन्य होंगे 27 शहीद, जिन्हें 1936 और 1937 में, स्पेन में नागरिक युद्ध के दौरान विश्वास के कारण मार डाला गया था। उनमें से अंजेलो मरियाना अलवारेज और उनके 19 साथी, उपदेशक धर्मबंधु ऑर्डर के सदस्य थे। जोवन्नी एगुइलर दोनिस और उनके 4 साथी भी उपदेशक धर्मबंधु ऑर्डर के ही सदस्य थे। पेरेज मार्केज एक लोकधर्मी थे जो संत दोमनिक के तीसरे ऑर्डर के सदस्य थे, और इसाबेल्ला संकेज रोमेरो संत दोमनिक ऑर्डर की धर्मबहन थीं।

भावी ईश सेवक

विरोचित्त सदगुणों के कारण ईश सेवक के लिए चुने जाने वालों के नाम हैं विन्चेंसो मारिया मोरेल्ली ओटरांटो के धर्माध्यक्ष, कार्लो अंजेलो सोनजिनी, संत जोसेफ की सेविका धर्मबहनों के धर्मसंघ के संस्थापक, पुर्तगाल के धर्मप्रांतीय पुरोहित अमेरिको मोंतेइरो दी अग्वेयर, इताली धर्मप्रांतीय पुरोहित जुलियो फचीबेनी, संत अगुस्टीन ऑर्डर के पुरोहित ग्रेगोरियो थोमास्सो सौरेज, ब्राजील की धर्मबहन संत तेरेसा की दूतों की मेरिया।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

12 December 2019, 16:44