कार्डिनल ओबेसो रिवेरा ra कार्डिनल ओबेसो रिवेरा ra 

कार्डिनल ओबेसो रिवेरा की मृत्यु

मैक्सिको के महाधर्माध्य 87 वर्षीय सर्जियो ओबेसो रिवेरा, की मृत्यु हो गई है। वे 28 जून 2018 को कार्डिनल बनाये गये थे।

दिलीप संजय एक्का-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, सोमवार, 12 अगस्त 2019 (रेई) कार्डिनल सर्जियो ओबेसो रिवेरा का देहान्त रविवार को मैक्सिको के जालपा धर्मप्रांत में हुआ उनकी उम्र 87 साल की थी। सेवानिवृत महाधर्माध्यक्ष की आयु 80 वर्ष की थी जब संत पापा फ्रांसिस ने उन्हें कार्डिनल नियुक्त किया था। मंगलवार को मिस्सा बलिदान के साथ उनका अंतिम संस्कार धर्मप्रांत के महागिरजाघर में किया जायेगा।

स्वर्गीय कार्डिनल ने 1954 में अपने पुरोहिताभिषेक के पूर्व रोम के पोंटिफिकल ग्रेगोरियन विश्वविद्यालय में धर्मशास्त्र का अध्ययन किया था।

उन्होंने, मैक्सिको के जालपा स्थानीय गुरूकुल में कई पदों पर बने रहते हुए शिक्षण सेवाएं प्रदान कीं और अंतत गुरूकुल के रेक्टर नियुक्त किये गये। 

सन् 1976 में उनका धर्मध्यक्षीय अभिषेक हुआ और वे सन् 1979 में जालपा महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष नियुक्त किये गये।

उन्होंने तीन बार तक, 2007 में जालपा महाधर्मप्रांत हेतु अपनी प्रेरितिक सेवा देने के पूर्व, 75 वर्ष की आयु तक मैक्सिको धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के अधिकारी स्वरूप अपने सेवाएं दी।

संत पापा फ्रांसिस ने 28 जून 2018 को उन्हें कार्डिनल नियुक्त किया था। कार्डिनल सर्जियो ओबेसो रिवेरा की मृत्यु से कार्डिनल परिषद की संख्या 216 हो गई है जिनमें केवल 119 मतदान के योग्य हैं। 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

12 August 2019, 16:47