खोज

प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर 

धन्य घोषणा को मिला संत पापा का अनुमोदन

संत पापा फ्राँसिस ने आठ प्रभु सेवकों के धन्य घोषणा हेतु प्रस्तावित आज्ञप्तियों को अनुमोदन दे दिया है जिनमें चार पुरोहित, एक धर्मबहन, एक धर्मबंधु और दो लोकधर्मी शामिल हैं।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, सोमवार 08 अप्रैल 2019 (रेई): सन्त पापा फ्राँसिस ने शनिवार, 6 अप्रैल को कार्डिनल अन्जेलो बेच्चू के नेतृत्व में परमधर्मपीठीय सन्त प्रकरण परिषद द्वारा धन्य घोषणा के लिये प्रस्तावित आज्ञप्तियों को अनुमोदन दे दिया है।

उनके नाम इस प्रकार हैःब्राजील के धर्मप्रांतीय पुरोहित प्रभु सेवक दोनजेनती त्रावारेस दे लीमा। इनका जन्म 3 जनवरी, 1882 को कैसिया (ब्राजील) में हुआ और 16 जून, 1961 को तंबू (ब्राजील) में मृत्यु हुई।

इटली के धर्मप्रांतीय पुरोहित प्रभु सेवक कार्लो काविना, संत फ्राँसिस डी सेल्स की बेटियों की धर्मसमाज के संस्थापक। इनका जन्म 29 अगस्त 1820 को कास्टेल बोलोग्नीज़ (इटली) में हुआ और 15 सितंबर 1880 को लुगो (इटली) में मृत्यु हुई।

इटली के फ्रायर माइनर कपुचिन धर्मसंघ के पुरोहित प्रभु सेवक रफाए दा संत एलिया। इनका जन्म 14 दिसंबर 1816 को पियानिसी (इटली) में हुआ और 6 जनवरी 1901 को उनका निधन हुआ

इटली के फ्रायर माइनर कपुचिन धर्मसंघ के पुरोहित प्रभु सेवक दमिआनो दा बोज्जानो। जिनका जन्म 5 नवंबर 1898 को बोज्जानो (इटली) में हुआ और 31 मई 1997 को रेसिफ़ (ब्रजील) में निधन हुआ।

फ्राँस के ख्रीस्तीय स्कूलों के धर्म बंधुओं की संस्था के धर्मबंधु प्रभु सेवक विटोरिनो निमफास अरनॉड पगेस का जन्म 7 सितंबर 1885 को ओन्ज़िलॉन (फ्रांस) में हुआ और 16 अप्रैल 1966 को सान जुआन डे पुएर्तो रिको में मृत्यु हुई।

इटली की कपुचिन गरीब क्लारा धर्मसमाज की धर्मबहन प्रभु सेविका कोनसोलता बेतत्रोने का जन्म 6 अप्रैल 1903 को सलुज़ो (इटली) में हुआ और 18 जुलाई 1946 को मोरियनडो (इटली) में मृत्यु हुई।

ब्राजील के लोकधर्मी प्रभु सेवक नेल्सन सैन्टाना  31 जुलाई 1955 को इबिंगा (ब्राजील) में पैदा हुए और 24 दिसंबर 1964 को अराराक्वेरा (ब्राजील) में निधन हुआ।

इटली की प्रभु सेविका गायताना तोमास्सो का जन्म 10 अप्रैल 1936 को कातानज़ारो (इटली) में हुआ और 24 जनवरी 1997 को उनकी मृत्यु हो गई।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

08 April 2019, 16:21