दिलीप संजय एक्का-वाटिकन सिटी
वाटिकन सिटी,बृहस्पतिवार, 21 मार्च 2019 (रेई) संत पापा फ्रांसिस 25 मार्च को लोरेटो के मरियम तीर्थ में धर्मसभा उपरांत एक प्रेरितिक उद्बोधन “भीभे क्रिस्तो, इएसपेरान्सा” पर हस्ताक्षर करेंगे। स्पानी भाषा में मूल लेखा का हिन्दी अनुवाद “येसु ख्रीस्त, हमारी आशा, जीवित हैं” है।
स्पानी भाषा में लिखा गया यह प्रेरितिक प्रबोधन युवा को लिखे गये एक पत्र के रुप में है जिस पर संत पापा फ्रांसिस मरियम को येसु के गर्भाधारण का संदेश महापर्व के दिन हस्तक्षर करेंगे।
वाटिकन प्रेस ने गुरूवार को अपने एक विज्ञप्ति में कहा कि संत पापा अपनी ओर से यह जाहिर करते हैं कि इस कार्य के द्वारा वे युवाओं की विषयवस्तु “युवा, विश्वास और बुलाहटीय आत्ममंथन” पर सम्पन्न हुई धर्माध्यक्षों की धर्मसभा के कार्यो की पूर्णतः को माता मरियम को अर्पित करेंगे।
प्रेस विज्ञप्ति में कहा, '' प्रेरितिक उद्बोधन के लेख 25 मार्च को हस्ताक्षर के साथ, एक प्रमाणिक दस्तावेज़ स्वरुप प्रकाशित किये जायेंगे जैसे कि वाटिकन की प्रथा है। इसका विवरण विस्तार से आने वाले दिनों में दिया जायेगा।
लोरेटो में अपनी छः घण्टे की भेंट के दौरान संत पापा फ्रांसिस प्रसिद्ध मरियम तीर्थ की भेंट के अलावे ख्रीस्तयाग अर्पित करने के उपरांत बीमारों से भेंट करेंगे।