माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी
वाटिकन सिटी, बुधवार 20 मार्च 2019 ( रेई) : संत पापा फ्राँसिस की धर्मविधि समारोहों की व्यवस्था करने वाली समिति के अध्यक्ष मोन्सिन्योर ग्वीदो मरिनी ने बुधवार 20 मार्च को संत पापा फ्राँसिस के पवित्र सप्ताह के धर्मविधि कार्यक्रमों को प्रकाशित किया।
14 अप्रैल 2019 - खजूर रविवार
34वां विश्व युवा दिवस विषय :" देखिये, मैं प्रभु की दासी हूँ : आपका कथन मुझ में पूरा हो जाये।" (लूकस 1:38)
पूर्वाहन 10 बजे, संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्रांगण में पवित्र मिस्सा समारोह
संत पापा जुलूस करते हुए जैतून की डालियों की आशीष देंगे, उसके बाद पवित्र मिस्सा समारोह का अनुष्ठान करेंगे।
18 अप्रैल 2019 पवित्र वृहस्पतिवार
सुबह 9.30 बजे संत पेत्रुस महागिरजाघर में क्रिस्मा (पवित्र तेल की आशीष) पवित्र मिस्सा समारोह
19 अप्रैल 2019 पवित्र शुक्रवार
शाम 5 बजे संत पेत्रुस महागिरजाघर में प्रभु येसु के दुःखभोग पाठ, पवित्र क्रूस की आराधना एवं पवित्र युखारिस्त वितरण समारोह।
रात 9.15 बजे, संत पापा कोलोसेयुम में क्रूस रास्ता धर्मविधि की अध्यक्षता करेंगे और अंत में विश्वासियों को प्ररितिक आशीर्वाद प्रदान करेंगे।
20 अप्रैल 2019 पवित्र शनिवार - पास्का जागरण समारोह
रात 8.30 बजे संत पापा फ्राँसिस संत पेत्रुस महागिरजाघर के मुख्य द्वार के पास आग की आशीष देंगे और पवित्र युखरीस्तीय समारोह का अनुष्ठान करेंगे।
21 अप्रैल पास्का रविवार महोत्सव
10 बजे संत पापा फ्राँसिस संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्राँगण में पास्का महोत्सव का समारोही ख्रीस्तयाग का अनुष्ठान करेंगे और मिस्सा के अंत में, महागिरजाघर के केंद्रीय झरोखे से, "उरबी एत ओरबी" संदेश और आशीर्वाद देंगे।