माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी
वाटिकन सिटी, बुधवार,27 मार्च 2019 (रेई) : संत पापा फ्राँसिस हिंद महासागर के द्वीप मडागास्कर और मॉरीशस तथा दक्षिण-पूर्वी अफ्रीकी देश मोजांबिक की यात्रा सितंबर 2019 में करेंगे।
बुधवार को एक बयान में, वाटिकन प्रेस कार्यालय के अंतरिम निदेशक अलेसांद्रो जिसोती ने खुलासा किया कि संत पापा की यह यात्रा 4 से 10 सितंबर तक होने वाली है।
उन्होंने कहा कि संत पापा मोजाम्बिक में मापुटो, मडागास्कर के एंटानानारिवो और मॉरीशस के पोर्ट लुई का दौरा करेंगे। यात्रा का कार्यक्रम निश्चित समय में प्रकाशित किया जाएगा।
संत पापा फ्राँसिस शांति, आशा और मेल-मिलाप के तीर्थयात्री के रूप में तीनों देशों की यात्रा करेंगे। यात्रा का विषय, यात्रा के आधिकारिक लोगो (प्रतीक) में परिलक्षित होता है।