उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी
अगुस्तीनियानी पुरोहित ब्रूनो सिलवेस्त्रिनी ने वाटिकन समुदाय के लिए चालीसा काल के दौरान संत अन्ना पल्ली में "विश्वास के बृहस्पतिवार" का आयोजन किया है जिसके तहत 14 मार्च को दोपहर में प्रवचन होगा।
येसु ने पेत्रुस पर कलीसिया का निर्माण करने की बात करते हुए कहा था कि "अधोलोक के फाटक इसके सामने टिक नहीं पायेंगे।"(मती.16,18) संत पापा जॉन 23वें संगठन के संचालक फादर अलदो बोनअयुतो ने पिछले प्रवचन में उसी फाटक पर चिंतन किया।
14 मार्च को संध्या 6.00 बजे पवित्र मिस्सा के दौरान फादर ओरेस्ते बेत्सी के लिए आध्यात्मिक कृपा प्राप्त करने का समय होगा। दूसरे दिन शुक्रवार को संध्या 5.15 बजे क्रूस रास्ता की प्रार्थना की जाएगी।
चालीसा काल के कार्यक्रमों में संत अन्ना गिरजाघर में रोजरी प्रार्थना भी की जाती है जिसका संचालन मोनसिन्योर ग्वीदो मरिनी करते हैं। अगले माह की प्रार्थना सभा 19 मार्च को संध्या 8.30 बजे रखा गया है जिसका संचालन ख्रीस्तीय माताओं के संगठन द्वारा किया जाएगा।
30 मई को संध्या 6.30 बजे पौलिन आध्यात्मिक चिंतन रखा गया है जिसमें अगुस्तीनियाई कार्डिनल प्रोस्पर ग्रेक द्वारा ईश्वर के वचन को सीखने एवं उससे प्रेम करने पर चिंतन किया जाएगा।
करीब हर बृहस्पतिवार को संध्या 5.00 से 6.00 बजे परिवार संगठन योजना के द्वारा विवाह पर कानूनी परामर्श सेवा प्रदान की जाती है जो दम्पतियों को आपसी संबंध एवं परिवार में एकता के पहलुओं पर चिंतन करने हेतु प्रेरित करती है।