संत पापा बेनेडिक्ट सोलहवें संत पापा बेनेडिक्ट सोलहवें  

संत पापा बेनेडिक्ट सोलहवें की सेवानिवृति का छठवां साल

11 फरवरी 2013 को संत पापा बेनेडिक्ट सोलहवें ने अपने उम्र और स्वास्थ्य को देखते हुए पद त्यागने की अभूतपूर्व घोषणा की थी।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, सोमवार 11 फरवरी 2019 (वाटिकन न्यूज) :  आज से छः साल पहले 11 फरवरी 2013 को संत पापा बेनेडिक्ट सोलहवें ने अपने उम्र और स्वास्थ्य को देखते हुए पद त्यागने की अभूतपूर्व घोषणा की थी। संत पापा बेनेडिक्ट सोलहवें ने करीब आठ साल तक परमधर्माध्यक्ष के रुप में काथलिक कलीसिया की अगुवाई की। संत पापा ने शारीरिक रूप से और आध्यात्मिक रूप से अपने प्रेरितिक कार्यों को आगे ले जाने में खुद को असक्षम पाया और इसी वजह से उन्होंने परमधर्माध्यक्षीय मंत्रालय छोड़ा।

उपलब्धियाँ

 संत पापा बेनेदिक्त सोलहवें का परमधर्माध्यक्षीय काल 19 अप्रैल 2005 को शुरु हुआ और 11 फरवरी 2013 को अपना पद त्यागने के आश्चर्य की घोषणा के बाद 28 फरवरी, 2013 को समाप्त हुआ। इस तरह उनका परमधर्माध्यक्षीय काल सात साल, दस महीने और नौ दिन का था जो इतिहास में दूसरा सबसे लम्बे समय तक रहे संत जॉन पॉल द्वितीय की तुलना में बहुत कम होने के बावजूद कम महत्वपूर्ण नहीं है। इन वर्षों के दौरान संत पापा ने बेनेदिक्त सोलहवें ने दैनिक कार्यकलाप के अलावा विदेशों में 24 प्रेरितिक यात्राएं की हैं, तीन विश्व युवा दिवसों और परिवारों की एक विश्व बैठक में भाग लिया,तीन विश्वपत्र लिखे, एक प्रेरितिक संविधान, तीन प्रेरितिक उद्बोधन; चार धर्मसभा (2 साधारण और 2 विशेष) की अगुवाई की, 84 कार्डिनलों की नियुक्ति की और संत पापा जॉन पॉल द्वितीय सहित 45 संत घोषणा और 855 को धन्य घोषित किया है।

वर्तमान में 91 वर्षीय संत पापा बेनेदिक्त सोलहवें वाटिकन के मातेर एक्लेसिया मठ में रहते हैं। अपनी वृद्धावस्था में शांतिपूर्वक प्रार्थना में अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

11 February 2019, 16:34