कार्डिनल अंजेलो बेच्चू कार्डिनल अंजेलो बेच्चू 

संत पापा द्वारा नये धन्य घोषणा को अनुमोदन

सन्त पापा फ्राँसिस ने बुधवार, 7 नवम्बर को कार्डिनल आन्जेलो बेच्चू के नेतृत्व में परमधर्मपीठीय सन्त प्रकरण परिषद द्वारा धन्य घोषणा के लिये प्रस्तावित आज्ञप्तियों को अनुमोदन दे दिया है।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

उनके नाम इस प्रकार हैं- 

प्रभु सेवक मिखाएल जियेद्रोज, ऑर्डर ऑफ संत अगस्टीन के सदस्य। जन्म लितवानिया में तथा मृत्यु पोलैंड में।

ईश सेवक एडविज कारबोनी, एक लोकधर्मी। जन्म इटली में 2 मई 1880 को तथा मृत्यु रोम में 17 फरवरी 1952 को।

ईश सेवक व्यांकी पोर्रो, एक लोकधर्मी। जन्म इटली में 8 अगस्त 1936 को तथा निधन 23 जनवरी 1964 को इटली में।

शहीद प्रभु सेवक अंजेलो कुवरतास क्रिस्तोबल एवं उनके 8 साथियों को जो स्पेन में विश्वास के प्रति घृणा के कारण 1934 से 1937 के बीच मार डाल गये थे। 

शहीद प्रभु सेवक मरियानो मुल्लेरात, लोकधर्मी एवं परिवार के पिता। जन्म स्पेन में 24 मार्च 1897 को। वे विश्वास के लिए घृणा के कारण 13 अगस्त 1936 को मार डाले गये।

शहीद प्रभु सेवक जाकोमो अलफ्रेदो मिलर, ख्रीस्तीय स्कूल के धर्मबंधुओं की संस्था का सदस्य। जन्म 21 सितम्बर 1944 को अमरीका में तथा निधन 13 फरवरी 1982 को ग्वाटेमाला में हुआ था।

प्रभु सेवक जोवन्नी जाकोमो, मोचिसो के महाधर्माध्यक्ष। जन्म 14 मार्च 1873 को तथा निधन 25 मई 1957 को।

प्रभु सेवक अलफ्रेदो मरिया ओभीयर, लुचेना के प्रथम धर्माध्यक्ष। जन्म 29 अगस्त 1889 को फिलीपींस में तथा मृत्यु 1 अक्टूबर 1978 को।

प्रभु सेवक जोवन्नी चिरेसोला, धर्मप्रांतीय पुरोहित। जन्म इटली में 30 मई 1902 में तथा निधन 13 अप्रैल 1987 को।

प्रभु सेवक लुईजी बोसियो, धर्मप्रांतीय पुरोहित। जन्म इटली में 10 अप्रैल 1909 को तथा निधन 27 जनवरी 1994 को।

प्रभु सेवक लुईजी मरिया राईनेरी संत पौल बारनाबिती धर्मसमाज के सदस्य। जन्म इटली में 19 नवम्बर 1895 को तथा निधन क्रेसपानो में 24 नवम्बर 1918 को हुआ था।

प्रभु सेविका दुःखभोग की रफाएला पवित्रतम मुक्तिदाता की अगुस्तीनियन पुत्रियों के धर्मसंघ की संस्थापिका। जन्म 22 मार्च 1836 को एक्वाडोर में तथा मृत्यु पेरू में 25 नवम्बर 1918 को।

प्रभु सेविका येसु की मरिया अंतोनिया, ऑर्डर ऑफ कार्मेल धर्मसमाज का धर्मबहन। जन्म 5 अक्टूबर 1700 को स्पेन में तथा निधन 10 मार्च 1760 में हुआ था। 

प्रभु सेविका आर्कआंजेला बादोसा क्वात्रेकासास, माऊंट कार्मेल की धन्य कुँवारी मरियम के धर्मसमाज की धर्मबहन। जन्म 16 जून 1878 को तथा निधन 27 नवम्बर 1918 को। 

प्रभु सेविका मरिया सुसियानी येसु के दुःखभोग के धर्मसमाज की धर्मबहन। जन्म 2 मई 1920 को इटली में तथा निधन 23 जुलाई 1954 में हुआ।

प्रभु सेविका लोदोविको कोक्कापानी, लोकधर्मी फ्राँसिसकन ऑर्डर की सदस्य। जन्म इटली में 23 जून 1849 को तथा मृत्यु 14 नवम्बर 1931 को।

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

08 November 2018, 16:37